bhagalpur news. नशा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नशा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने नशा और अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने नशा और अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को बिहपुर थाना पुलिस ने सोनवर्षा में छापेमारी कर अंकित कुमार के घर से 42.750 लीटर विदेशी शराब और 79.24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की थी. उस समय पुलिस ने मौके से अंकित कुमार और मिथुन कुमार उर्फ सुदर्शन कुमार को गिरफ्तार किया था. मामले के अनुसंधान के क्रम में इस कांड में संलिप्त एक अन्य फरार आरोपी विक्रमपुर निवासी शानू कुमार उर्फ मिलन कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं, एक अन्य मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 291/25 के फरार आरोपी लत्तीपुर निवासी सिंटू यादव उर्फ कोको यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. वह मद्य निषेध मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था. इसके अलावा सोनवर्षा के दोमुही चौक के पास नशे की हालत में हंगामा कर रहे सौरभ कुमार भारद्वाज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. क्षेत्र में नशा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन