bhagalpur news. भागलपुर में एलपीजी गैस की हो रही आपूर्ति, बैकलॉग किया जा रहा पूरा

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर में एलपीजी गैस की हो रही आपूर्ति, बैकलॉग किया जा रहा पूरा

समीक्षा भवन में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

समीक्षा भवन में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले की सभी गैस वितरक एजेंसियों के क्षेत्रीय प्रबंधक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भागलपुर उपस्थित रहे. बैठक में प्रत्येक गैस एजेंसी के बैकलॉग और आपूर्ति की समीक्षा की गयी. एजेंसियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों ने बताया कि बैकलॉग को तेजी से पूरा किया जा रहा है और दैनिक मांग से अधिक गैस की आपूर्ति की जा रही है. डीएम ने निर्देश दिया कि लगातार तीन शिफ्ट में गैस की आपूर्ति की जाये और बैकलॉग को शीघ्र समाप्त किया जाये. जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है. बुकिंग से अधिक संख्या में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. 18 मार्च को 12,576 उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मुहैया कराया गया, जबकि बुकिंग इससे काफी कम थी. इस प्रकार बैकलॉग धीरे-धीरे कम हो रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कुल 58 एलपीजी गैस एजेंसियां हैं, जिनमें आइओसीएल के 33, एचपीसीएल के 16 और बीआरसीएल के 9 स्थानीय वितरक शामिल हैं. सभी गैस कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों, अनुमंडल पदाधिकारियों और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ प्रतिदिन गैस आपूर्ति की समीक्षा की जा रही है. जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी प्रखंडों में धावा बल का गठन किया गया है. सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार गैस उपलब्ध करायी जा रही है. इसके अतिरिक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल को जमाखोरी और कालाबाजारी पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है. घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सातों दिन संचालित है, जिसका नंबर 0641 2402871 है, जिससे गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन