Bhagalpur news मिट्टी में छिपा कर रखी 45.750 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद

Updated at : 16 Feb 2025 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news मिट्टी में छिपा कर रखी 45.750 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद

मद्य निषेध विभाग और बिहपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अवैध विदेशी शराब की भारी खेप बरामद की

विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग और बिहपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अवैध विदेशी शराब की भारी खेप बरामद की है. पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार चल रहे विशेष अभियान में रविवार को बिहपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुआरी बहियार गेनावाली अड्डा के पास विजय चौधरी के बगीचे में मिट्टी के अंदर काफी मात्रा में अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखी गयी है. सूचना मिलते ही बिहपुर थाना व एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मौके से रॉयल स्टैग (375 एमएल) की 58 बोतल (कुल- 21.750 लीटर) तथा ओल्ड मोंक (750 एमएल) की 32 बोतल (कुल- 24 लीटर) बरामद की. कुल 45.750 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गयी. पुलिस ने इस संबंध में बिहपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपित भागने में सफल रहा. हालांकि उसकी पहचान कर ली गयी है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

शराब के पुराने केस में फरार चल रहा युवक गिरफ्तार

कहलगांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने शहर के पैठनपुरा से शराब के पुराने केस में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आया युवक पैठनपुरा के मो आजाद का पुत्र मो चांद है. उसे शराब बेचने के पुराने मामले उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी थाना प्रभारी अतुलेश कुमार सिंह ने दी.

बहियार से अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद

अकबरनगर छीटमकंदपुर बहियार में चानन नदी के किनारे लगभग 75 वर्षीया अज्ञात वृद्ध महिला का थाना पुलिस ने शव बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद कर छानबीन की जा रही है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव पहचान के लिए 72 घंटे सुरक्षित रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन