bhagalpur news. शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : एबीवीपी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : एबीवीपी

एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद ने कहा कि विवि प्रशासन की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है

विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद ने कहा कि विवि प्रशासन की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है. शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है. विद्यार्थी परिषद इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी. आंदोलन छात्र-छात्राओं से जुड़े 18 सूत्री मांगों के समर्थन में किया गया है. कहा कि आंदोलन के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपने की मांग की थी, लेकिन विवि प्रशासन के संरक्षण में पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे परिषद कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की एवं लाठीचार्ज की. कार्रवाई में कार्यकर्ता सुमित सिंह एवं शिवम तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गये. छात्र नेताओं ने कहा कि मामले को लेकर परिषद के कार्यकर्ता सीनेट बैठक में पहुंचे. प्रभारी कुलपति के समक्ष छात्र हित से जुड़ी मांगों को रखा गया. वहीं, विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग निंदनीय है. शीघ्र मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को तेज किया जायेगा. मौके पर सूर्यप्रताप, गौतम साहू, राजा यादव, किशन सोनी, ऋषि महतो, पीयूष भारती, सुमित सिंह, शिवम तिवारी, शिवसागर, आनंद कुमार, प्रत्यूष कुमार, विशाल सिंह, प्रभाकर मंडल, पीयूष, आनंद दुबे, कुणाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन