bhgalpur news. किरायेदार का व्हाटसएप हैक कर मकान मालिक से 62 हजार की साइबर ठगी

Updated:
विज्ञापन
bhgalpur news. किरायेदार का व्हाटसएप हैक कर मकान मालिक से 62 हजार की साइबर ठगी

साइबर बदमाशों ने किरायेदार का व्हाटसएप हैक कर मकान मालिक से 62 हजार रुपये की ठगी कर ली है.

विज्ञापन

साइबर बदमाशों ने किरायेदार का व्हाटसएप हैक कर मकान मालिक से 62 हजार रुपये की ठगी कर ली है. पीड़ित मकान मालिक ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मकान मालिक खंजरपुर निवासी कुमार अंबुज ने पुलिस को बताया है कि नौ अप्रैल को उसके किरायेदार अभिषेक कुमार के व्हाटसएप नंबर से एक मैसेज प्राप्त हुआ. जिसमें अभिषेक ने कहा था कि उसका यूपीआइ काम नहीं कर रहा है. इसलिए वे अन्य व्यक्तियों के खाते में स्कैनर से रकम ट्रांसफर कर दें. इसके बाद कुल पांच बार में उसने कुल 62 हजार रुपये रकम ट्रांसफर कर दिया. बाद में जब मकान मालिक ने अपने किरायेदार से संपर्क किया तो किरायेदार ने कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं कहा था. छानबीन की गयी तो पता चला कि किरायेदार का व्हाटसएप साइबर बदमाशों ने हैक कर लिया था. पीड़ित ने साइबर बदमाशों की गिरफ्तारी करने और रकम की वापसी कराने की गुहार लगायी है. साइबर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन