bhagalpur news. भागलपुर-बांका में भूमि सर्वेक्षण कार्यों की हुई समीक्षा, लापरवाही बरतनेवाले कर्मियों पर कसेगा शिकंजा

Updated at : 25 Mar 2026 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर-बांका में भूमि सर्वेक्षण कार्यों की हुई समीक्षा, लापरवाही बरतनेवाले कर्मियों पर कसेगा शिकंजा

प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को भागलपुर और बांका जिले में चल रहे विशेष सर्वेक्षण व बंदोबस्त कार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को भागलपुर और बांका जिले में चल रहे विशेष सर्वेक्षण व बंदोबस्त कार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आयुक्त ने सर्वेक्षण कार्यों की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिये हैं. बैठक में भागलपुर व बांका के बंदोबस्त पदाधिकारी व सभी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी उपस्थित थे. कानूनगो और अमीन के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए आयुक्त ने विशेष रणनीति बनाने का निर्देश दिया है. अब जिले में नियुक्त कानूनगो और अमीन को हर सप्ताह का कार्य लक्ष्य (टारगेट) दिया जायेगा. बंदोबस्त पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे इन कर्मियों की डायरी और उपस्थिति की नियमित जांच करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि फील्ड में काम पूरी ईमानदारी से हो रहा है. लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिविरों का होगा नियमित निरीक्षण बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अधिकारी केवल दफ्तरों में न बैठें. बंदोबस्त पदाधिकारियों को हर माह जिले के सभी शिविरों का स्वयं जाकर पर्यवेक्षण और निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, शिविर में तैनात सभी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को पूरी तरह तटस्थ रहकर और पारदर्शिता के साथ काम करने को कहा गया है. रैयतों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान सर्वेक्षण के दौरान आम लोगों (रैयतों) को होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. आयुक्त ने निर्देश दिया है कि रैयतों से प्राप्त होने वाली आपत्तियों का निरंतर मॉनिटरिंग किया जाये और उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित हो. इसके लिए राजस्व प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया है. ———————– प्रगति रिपोर्ट : बांका और भागलपुर की स्थिति बांका (प्रथम चरण) : यहां के पांच अंचलों (बाराहाट, फुल्लीडुमर, बेलहर, कटोरिया और चांदन) के कुल 933 ग्रामों में से 177 ग्रामों में अंतिम प्रकाशन का कार्य पूर्ण हो चुका है. बांका (द्वितीय चरण) : बौंसी, रजौन, धोरैया, बांका, अमरपुर और शंभूगंज जैसे अंचलों में सर्वेक्षण कार्य अभी शुरुआती चरणों में है. भागलपुर (द्वितीय चरण) : भागलपुर के 16 अंचलों में कार्य जारी है. नाथनगर, सबौर और जगदीशपुर, शाहकुंड, सुलतानगंज, गोराडीह, नवगछिया, खरीक, बिहपुर, नारायणपुर, इस्माइलपुर, रंगरा चौक, गोपालपुर, कहलगांव, सन्हौला व पीरपैंती जैसे क्षेत्रों में त्रि-सीमाना और सीमा सत्यापन का कार्य प्रगति पर है.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन