bhagalpur news. लखीसराय ने भागलपुर को पांच विकेट से किया पराजित

रंधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में रविवार को सैंडिस कंपाउंड में लखीसराय डीसीए ने भागलपुर डीसीए के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की
रंधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में रविवार को सैंडिस कंपाउंड में लखीसराय डीसीए ने भागलपुर डीसीए के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ लखीसराय ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम लखीसराय के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 40.1 ओवर में मात्र 165 रनों पर सिमट गयी. भागलपुर की ओर से दिव्यांशु ने सर्वाधिक 58 रन बनाये, जबकि अर्नव नावल ने 25 रनों का योगदान दिया. लखीसराय के गेंदबाज नितीश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, वहीं माही जायसवाल ने तीन विकेट लेकर भागलपुर की कमर तोड़ दी.
166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम ने 33.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. सलामी बल्लेबाज सुशांत गुलशन ने 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की. भागलपुर की ओर से सचिन राय ने तीन और शिव आरव ने दो विकेट लिये, लेकिन वे हार नहीं टाल सके. शानदार गेंदबाजी के लिए नितीश कुमार को ””””प्लेयर ऑफ द मैच”””” चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




