bhagalpur news. जागरूकता के अभाव में होती है कई बीमारी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जागरूकता के अभाव में होती है कई बीमारी

एसएम कॉलेज में होम साइंस विभाग के बैनर तले मंगलवार को वर्ल्ड हेल्थ दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

विज्ञापन

एसएम कॉलेज में होम साइंस विभाग के बैनर तले मंगलवार को वर्ल्ड हेल्थ दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय एनीमिया एंड पीसीओडी फॉर हेल्थ अवेयरनेस रखा गया था. मौके पर विवि के प्रॉक्टर डॉ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि कई बीमारी जागरूकता के अभाव में होती हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो निशा झा ने किया. मौके पर चिकित्सक डॉ विनय कुमार झा ने एनीमिया के बारे में बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी से होता है. एनीमिया की स्थिति में थकावट, खून की कमी, शरीर उजला-पीला पड़ना आदि लक्षणों के बारे में जानकारी दी. कहा कि ऐसे लोग नियमित रूप से हरी सब्जियों को भोजन में शामिल करे. पीजी होम साइंस की हेड डॉ शेफाली, डॉ दीप्ति सिन्हा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान एनीमिया से जूझ रही महिला पर आधारित नुक्कड़ नाटक का छात्राओं ने प्रस्तुति दी. मौके पर डॉ अमृता प्रियंवदा, डॉ रेणु रानी जायसवाल, डॉ शिल्पा कौशल, डॉ साधना, डॉ दीपक कुमार दिनकर, डॉ हिमांशु, डॉ लक्ष्मी पांडेय, डॉ कुसुम भारती, डॉ गीता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन