bhagalpur news. ज्योति विहार से बरामद हुआ वैशाली से अपहृत युवक

छह लाख रुपये के लेनदेन विवाद में अपहृत युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया.
छह लाख रुपये के लेनदेन विवाद में अपहृत युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. संयुक्त कार्रवाई में वैशाली पुलिस और भागलपुर के जीरोमाइल थाना पुलिस ने ज्योति विहार कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान से युवक को मुक्त कराया. अपहृत की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र निवासी दिनेश ठाकुर के पुत्र सत्यम के रूप में हुई है. बताया गया कि शुक्रवार दोपहर उसका अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद परिजनों ने वैशाली जिले के सराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया. इनमें वैशाली निवासी रवि व भागलपुर के नवगछिया (गोपालपुर) निवासी अभिषेक और आशीष शामिल हैं. जीरोमाइल थाना प्रभारी बुद्धवेद पासवान ने बताया कि बरामद युवक को सुरक्षित वैशाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है. आगे की कार्रवाई संबंधित थाना द्वारा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निशिरंजन ठाकुर
निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










