Bhagalpur news महारुद्र यज्ञ व राम कथा को लेकर कलश शोभायात्रा

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :05 May 2026 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news महारुद्र यज्ञ व राम कथा को लेकर कलश शोभायात्रा

श्रीश्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर सोमवार को मवि सनोखर के मैदान से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सनोखर शिव मंदिर प्रांगण में श्रीश्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर सोमवार को मवि सनोखर के मैदान से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. सैकड़ों महिलाओं व किशोरियों ने माथे पर गंगाजल भरी कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल शिव मंदिर प्रांगण भैरव स्थान पहुंची. बच्चे, बूढ़े व युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर डीजे पर भक्ति गीतों पर थिरकते रहे. पूरे क्षेत्र में जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. यज्ञ समिति के संयोजक रॉकी केसरी ने बताया कि पांच से 13 मई तक महारूद्र यज्ञ हो रहा है. मंगलवार को अरणी मंथन के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा. प्रत्येक दिन संध्या में कथा वाचिका अनुराधा सहचरी राम कथा करेंगी. अष्टयाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा रहेगा. दर्जनों दंपतियों ने पूजन कर कलशयात्रा में भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन आरजे प्रदीप ने किया. मौके पर प्रमोद मंडल, सिंटू पासवान, जवाहर तांती, बाबुल राज, गुंजन साह, मिथुन साह, जय प्रकाश साह, सुमित गुप्ता, अनुपम , राहुल , सितेश, शिवांशु, प्रशांत, उज्ज्वल , रोहित, रिक्की बजाज सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे.

भगवान के नाम मात्र से मनुष्य के सारे पापों का होता है नाश

शाहकुंड अंबा पंचायत के बलहा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन से पधारे कथावाचक ने कहा कि भगवान के नाम जाप से मनुष्य के सारे पापों का नाश हो जाता है. मनुष्य को समय निकाल कर भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए. कथा को सुनने के लिए आसपास गांव के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है.भागवत कथा को सफल बनाने मे ग्रामीण जुटे हैं.

सात दिवसीय भागवत कथा का समापन

सुलतानगंज नप क्षेत्र के जयनगर भगवती स्थान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सोमवार को विधि-विधान के साथ हवन व सत्यनारायण पूजा के साथ संपन्न हो गयी. समापन अवसर पर कई दंपती ने हवन में भाग लिया और आहुति दे सुख-शांति की कामना की. कथा वाचिका प्रीति किशोरी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. इसके साथ ही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन