Bhagalpur News: जदयू : नये मतदान केंद्रों पर बीएलए-टू के मनोनयन की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News: जदयू : नये मतदान केंद्रों पर बीएलए-टू के मनोनयन की चर्चा

जिला जदयू की ओर से नाथनगर विधानसभा अंतर्गत बाइपास स्थित ढाबा परिसर में सोमवार को विधानसभा स्तरीय बैठक की गयी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिला जदयू की ओर से नाथनगर विधानसभा अंतर्गत बाइपास स्थित ढाबा परिसर में सोमवार को विधानसभा स्तरीय बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने की, तो संचालन जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने किया. अतिथियों का स्वागत खिरीबांध पंचायत के मुखिया सह प्रदेश जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य अजय राय ने किया. बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष, नाथनगर विधानसभा के प्रभारी एवं बीएलए -01, नाथनगर विधानसभा अंतर्गत सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बीएलए-02 के साथ मतदाता पुनरीक्षण के उपरांत चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची में बढ़े हुए नये मतदान केंद्रों पर बीएलए-02 का मनोनयन एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की.मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ धनंजय मंडल, विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार, बीएलए -01 ब्रजेश सिंह, प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य संजय यादव, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ कल्याणी शाह, प्रदेश महासचिव किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ शिपू मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इमरान,प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष नंदन राय, रविश रवि, मो मोहसिन, प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव मंडल, ललन कुशवाहा, सरिता कुमारी, आर्यन कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, पिंकेश कुमार, असलम, तबरेज आलम, रोशन कुमार, वेदानंद मंडल, संजय मेहता, राकेश सिंह, रतन राम, किशोर कुमार, कबीर, कन्हैया राम, भोला कुमार, चंदन मंडल, अरविंद कुमार राय, रामजतन दास, मोहन राम, सुजीत मंडल, उमा देवी, अविनाश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, घनश्याम मंडल, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjiv Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन