Bhagalpur News: जननायक ने वंचितों के उत्थान के लिए किया जीवन समर्पित

जीरोमाइल के मौर्या कॉलोनी स्थित जिला जदयू कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भारत-रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी सह परिचर्चा का आयोजन किया गया.
– जिला जदयू कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर हुई विचार गोष्ठी सह परिचर्चा
वरीय संवाददाता, भागलपुर
जीरोमाइल के मौर्या कॉलोनी स्थित जिला जदयू कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भारत-रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी सह परिचर्चा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने की. जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय मंडल थे. जिलाध्यक्ष विपिन विहारी सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उनके जीवन के इस समर्पण को मूर्त रूप देने के लिए नीतीश कुमार ने पिछड़े वर्ग के विकास और न्याय की दिशा में बहुत सारे कार्य किये हैं.जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, प्रदेश सचिव संजय राम, कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, जिलाध्यक्ष लोजपा सुबोध कुमार रमण, जिला उपाध्यक्ष इंद्र प्रकाश मंडल, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, मो इमरान, विधानसभा प्रभारी शिशुपाल भारती, जिलाध्यक्ष किसान एवं सहकारिता नंदन राय, दीपक कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ दीपक कुमार, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ कल्याणी साह, संयोजक आईटी सेल रवीश रवि, महानगर जदयू अध्यक्ष शालिनी शाह, महेश दास ,वरीय नेत्री संयुक्ता सिंह, पूनम देवी, पीयूष सिंह, अक्षय चौधरी ,प्रखंड संयोजक आईटी सेल रमन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष अजय सिंह, रितिक शर्मा, राहुल कुमार, राज किशोर सिंह, जिला सचिव अरुण कुमार मंडल, सौरभ सिंह, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




