bhagalpur news. जमुई ने बांका को सात विकेट से हराया

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जमुई ने बांका को सात विकेट से हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी लीग बुधवार से शुरू हो गया

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी लीग बुधवार से शुरू हो गया. उद्घाटन मुकाबला जमुई व बांका टीम के बीच खेला गया. जमुई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांका टीम को सात विकेट से पराजित किया.

बांका टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 32.1 ओवर में 119 रनों पर ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाजी में सत्यम कुमार ने 33 व समर यादव ने 32 रनों का योगदान दिया. टीम के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. जमुई की ओर से हिमांशु नंद कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई की टीम ने 25.5 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत के लिए आसानी से लक्ष्य हासिल किया. बल्लेबाजी में सचिन कुमार ने नाबाद 66 रन की शानदार पारी खेली. वहीं, शुभम कुमार ने 30 रन का योगदान दिया. बांका की ओर से गेंदबाजी में संतोष कुमार ने दो विकेट चटकाये. हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच हिमांशु नंद कुमार बने. अंपायरिंग में नैय्यर अली व शाहिद अख्तर थे. जबकि स्कोरिंग अंकित राज व शिवम कुमार थे. गुरुवार को मुंगेर व जमुई टीम के बीच मुकाबला होगा.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन