bhagalpur news. जेल में बंद प्रिंस ने दी दारोगा की परीक्षा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जेल में बंद प्रिंस ने दी दारोगा की परीक्षा

जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में बिहार दारोगा प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पाली में संपन्न हुआ

विज्ञापन

जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में बिहार दारोगा प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पाली में संपन्न हुआ. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा व जैमर लगाये गये थे. परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया. दोनों पाली मिलाकर कुल 17664 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया था. करीब 75 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय सेंटर पर प्रथम पाली में मुंगेर जेल में बंद प्रिंस कुमार ने दारोगा प्रवेश परीक्षा दी. बताया कि परीक्षा अच्छी गयी. परीक्षा को लेकर जेल में ही तैयारी कर रहे थे. हालांकि, जेल में किस मामले में बंद है, उन्होंने नहीं बताया. फिलहाल प्रिंस कुमार ने कहा कि प्रश्न आसान पूछे गये थे.

जिला प्रशासन से जारी रिपोर्ट के अनुसार पहली पाली में 8832 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया था. इसमें 6215 उपस्थित व 2617 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में भी 8832 अभ्यर्थियों का सेंटर बनाया गया था. इसमें 6301 उपस्थित व 2531 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दोनों पाली मिलाकर कुल 12516 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. वहीं, 5148 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. जिला प्रशासन के अधिकारी के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया. किसी केंद्र से गड़बड़ी की जानकारी नहीं मिली.

करंट अफेयर्स से पूछे गये सवाल कठिन

मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय केंद्र से परीक्षा देकर निकली विनिता कुमारी ने बताया कि करंट अफेयर्स से पूछे गये सवाल कठिन थे. कुल मिलाकर परीक्षा अच्छा गया है. मुंगेर के छात्र गुंजन कुमार ने बताया कि करंट अफेयर्स से 14 से 15 प्रश्न पूछे गये थे. बिहार विशेष से करीब नौ प्रश्न पूछा गया था. इसमें बिहार की साक्षरता दर, जल-जीवन-हरियाली मिशन, सिल्क उद्योग सहित योजनाओं से जुड़े प्रश्न थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन