ePaper

मा़तृ दिवस : महिला जागृति शाखा ने वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

Updated at : 13 May 2024 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
मा़तृ दिवस : महिला जागृति शाखा ने वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

मातृ दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने समाज की वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया.

विज्ञापन

नवगछिया. मातृ दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने समाज की वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया. मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति शाखा ने पार्वती वाटिका में मातृ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ महिला और शाखा सदस्यों की मां को तिलक कर और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया. गेम्स भी खेले गये और इसके लिए आकर्षक पुरस्कार भी थे. महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर रश्मि सराफ, नीतू चिरानिया, रिंपा केडिया, सपना शर्मा, बबीता वर्मा, बुलबुल वर्मा, बीना सर्राफ, रिया चिरानिया, सरिता चिरानिया, रितु चिरानिया, शालिनी चौधरी, रुचि सराफ, श्वेता बूबना ने कार्यक्रम को सफल बनाया.बिहपुर जमालपुर पंचायत वार्ड 11 जामा मस्जिद के बगल में खानका मदरसा में सोमवार प्रातः नौ से शाम पांच बजे तक पीर साहब कोनेन खां व बिहपुर उप प्रमुख इनामुल के सहयोग से आंख व कान जांच का शिविर लगाया जा रहा है. शिविर में नेपाल हाजी आंख अस्पताल के शेख, हसिमुल ऑप्टिकल के सहयोग से आंख और कान दोनों की अत्याधुनिक मशीन से जांच होगी. मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद, डीसीआर, आंख में मांस वृद्धि, आंख का लालीपन, पानी बहना, आंख की खराबी से सिरदर्द का इलाज होगा. मरीज देखने का शुल्क सौ रुपये है. शिविर में दवा व चश्मा उपलब्ध कराया जायेगा. नवगछिया अनुमंडल कार्यालय सभागार में जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं को ई केवाईसी का प्रशिक्षण दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि जनवितरण प्रणाली के लाभुकों को खाद्यान्न उठाव के समय ई केवाईसी करना है. जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं ई केवाईसी पॉस मशीन से कैसे करना इस संबंध में स्टेप बाई स्टेप प्रशिक्षण दिया गया. मात्र 20 प्रतिशत लाभुकों का ही ई केवाईसी हुआ है. माह के अंत ई केवाईसी सौ प्रतिशत करना है. जिले में 36 लाख लाभुक हैं, जिसमें पांच लाख ई केवाईसी ही हो पाया है. नवगछिया अनुमंडल में तीन लाख लाभुकों का ई केवाईसी करना है. जनवितरण लाभुकों के आधार को लिंक करवाना है. 14 प्रतिशत आधार लिंक नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन