bhagalpur news. इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कहलगांव नगर पैठानपुरा मोहल्ला में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन

कहलगांव नगर पैठानपुरा मोहल्ला में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका की पहचान पीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलौरी गांव निवासी अमित कुमार यादव की पुत्री लाडो कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि लाडो कुमारी अपनी बड़ी बहन मौसम कुमारी के साथ कहलगांव में अशोक स्वर्णकार के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई करती थी. बड़ी बहन मौसम कुमारी बीए पार्ट-वन की छात्रा है. दोनों बहनें एक ही कमरे में रहती थीं. परिजनों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर उसकी बड़ी बहन डांट-फटकार लगाई थी तथा मां से शिकायत करने की बात कही थी. इसके बाद बड़ी बहन अपने एक सहपाठी के कमरे में चली गई थी. कुछ देर बाद जब मौसम कुमारी वापस अपने कमरे पर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने मकान मालिक को इसकी सूचना दी. मकान मालिक ने सीढ़ी लगाकर वेंटिलेशन से अंदर झांककर देखा तो लाडो कुमारी पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी. घटना की सूचना तत्काल कहलगांव थाना पुलिस एवं मृतका के परिजनों को दी गई. सूचना मिलते ही कहलगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के माता-पिता भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन