भागलपुर में गंगा-कोसी का जलस्तर लगातार बढ़ा, निचले इलाकों में घुसने लगा बाढ़ का पानी, बढ़ी ग्रामीणों की चिंता

Updated:
विज्ञापन
गंगा-कोसी के जलस्तर में वृद्धि जारी, निचले इलाकों में फैलने लगा बाढ़ का पानी

गोपालपुर गंगा नदी के बढते जलस्तर का फोटो | Prabhat Khabar Network

Bhagalpur Flood News: मानसून के प्रभाव से भागलपुर में गंगा और कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है. प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है.

विज्ञापन

Bhagalpur Flood News: गोपालपुर (भागलपुर). मानसून के प्रभाव से नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर और कोसी में 12 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है. बढ़ते जलस्तर के कारण दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया है. हालांकि फिलहाल दोनों नदियां चेतावनी और खतरे के स्तर से नीचे हैं, लेकिन नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है.

24 घंटे में गंगा 24 सेंटीमीटर बढ़ी

जल संसाधन विभाग के स्पर संख्या-6 एन स्थित कैंप कार्यालय के अनुसार इस्माईलपुर-बिंद टोली में गुरुवार सुबह गंगा नदी का जलस्तर 27.67 मीटर दर्ज किया गया.

यह पिछले 24 घंटे की तुलना में 24 सेंटीमीटर अधिक है. गंगा का न्यूनतम जलस्तर 24 मीटर है, यानी वर्तमान में नदी सामान्य स्तर से 3.67 मीटर ऊपर बह रही है.

हालांकि गंगा का चेतावनी स्तर 30.60 मीटर और खतरे का स्तर 31.60 मीटर निर्धारित है.

कोसी नदी में भी बढ़ा जलस्तर

मदरौनी क्षेत्र में कोसी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है. विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोसी का जलस्तर 12 सेंटीमीटर बढ़ा है.

गुरुवार सुबह कोसी नदी 28.40 मीटर पर बह रही थी, जो न्यूनतम जलस्तर 24.50 मीटर से 3.90 मीटर अधिक है.

कोसी का चेतावनी स्तर 30.48 मीटर तथा खतरे का स्तर 31.48 मीटर निर्धारित किया गया है.

दियारा और निचले इलाकों में पहुंचने लगा बाढ़ का पानी

जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा और कोसी के प्रवाह में तेजी आ गई है. इसका असर अब दियारा और निचले इलाकों में दिखने लगा है, जहां बाढ़ का पानी धीरे-धीरे फैल रहा है.

कई स्थानों पर नदी का पानी तटबंधों के करीब पहुंचने लगा है. इससे नदी किनारे बसे गांवों के लोग सतर्क हो गए हैं और लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं.

Bhagalpur Flood News: प्रशासन की निगरानी जारी

जल संसाधन विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन यदि ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश होती है तो आने वाले दिनों में जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है.

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और विभाग की ओर से जारी सूचनाओं पर नजर रखने की अपील की है.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध

ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती


विज्ञापन
Vipin Thakur

लेखक के बारे में

By Vipin Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन