bhagalpur news. डायट में अगले वर्ष से शुरू होगा इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. डायट में अगले वर्ष से शुरू होगा इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम

खिरनी घाट स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अगले वर्ष से इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम शुरू की जायेगी

विज्ञापन

खिरनी घाट स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अगले वर्ष से इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम शुरू की जायेगी. इस बाबत गुरुवार को डायट का निरीक्षण करने पहुंचे एससीईआरटी के डिप्टी डायरेक्टर समर बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यालय स्तर से तकनीकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जल्द ही डायट को किसी विश्वविद्यालय से संबद्ध कर चार वर्षीय बीएससी-बीएड, बीए-बीएड व बीकाम-बीएड कोर्स शुरू किया जायेगा. ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण भी उसी संस्थान में मिल सके. इससे भविष्य के शिक्षकों को और बेहतर रूप से तैयार किया जा सकें. बताया कि डायट को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की योजना है. इसे लेकर आधारभूत संरचना, प्रशिक्षण प्रक्रिया व संसाधन सुदृढ़ करने का काम किया जायेगा. उन्होंने कैंपस का निरीक्षण किया. परिसर में चल रहे जिला शिक्षा कार्यालय की स्थिति को भी देखा. साथ ही निर्देश दिया कि कार्यालय का नया भवन तैयार हो चुका है. अविलंब शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू करे, ताकि प्रशिक्षुओं को अधिक अनुकूल वातावरण मिल सके. डिप्टी डायरेक्टर ने प्रशिक्षुओं से आवासीय सुविधा, भोजन, साफ-सफाई आदि व्यवस्था की जानकारी ली. मौके पर डायट प्रिंसिपल श्रुति, डाॅ दिलीप कुमार, रश्मि कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन