bhagalpur news. डॉग स्क्वायड और कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने का निर्देश

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. डॉग स्क्वायड और कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने का निर्देश

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को सुलतानगंज थाना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हृदयकांत ने सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों, डीएसपी (विधि-व्यवस्था), अंचल इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें चुनावी तैयारियों, विधि-व्यवस्था संधारण और आगामी त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई. एसएसपी ने निर्देश दिया कि सभी थाना क्षेत्र में लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जाए. कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अफवाह या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. क्षेत्र में फ्लैग मार्च, वाहन जांच और नाके सक्रिय रखे जाएं, ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके. समीक्षा की गई कि मादक पदार्थ, नकदी या किसी भी ऐसी वस्तु का परिवहन न हो जो चुनाव को प्रभावित कर सके. एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि डॉग स्क्वायड और कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए तथा हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो. कहा कि चुनाव के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है और हर थाना क्षेत्र में गश्त को बढ़ाया गया है. एसएसपी हृदयकांत ने कृष्णगढ़ और सीमावर्ती क्षेत्र घोरघट के नाकों का भी निरीक्षण किया तथा तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कहा कि चुनावी माहौल में शांति बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में डीएसपी नवनीत कुमार, अंचल इंस्पेक्टर के अलावे, सुलतानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, अकबरनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार, सजौर व शाहकुंड थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे. एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है और त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन