bhagalpur news. सीएम के संभावित दौरे को लेकर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण

Updated at : 09 May 2025 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सीएम के संभावित दौरे को लेकर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के भागलपुर संभावित दौरे को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. इस दौरान ये सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने वाले है

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के भागलपुर संभावित दौरे को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. इस दौरान ये सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने वाले है. इसको देखते हुए गुरुवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी व एसएसपी हृदय कांत ने निरीक्षण किया. सीएम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में संचालित डे केयर कैंसर सेंटर का शुभारंभ करेंगे. यहां मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा अभी मिल रही है. डीएम ने निरीक्षण के दौरान सभी सुविधाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया. अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डाॅ महेश कुमार ने बताया कि डे केयर सेंटर को लेकर जो निर्देश दिये गये हैं. उसका पालन जल्द से जल्द किया जायेगा. वहीं एसएसपी ने सीएम आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन