bhagalpur news. डिजिटल पत्रकारिता के बढ़ते महत्व की दी जानकारी
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 12:53 AM
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में डिपार्टमेंटल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के द्वारा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में डिपार्टमेंटल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के द्वारा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसका विषय था चेंजिंग ट्रेंड्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन इन एरा ऑफ सोशल मीडिया. जिसमें टीएमबीयू के सबौर महाविद्यालय से डॉ मयंक वत्स ने भाग लिया एवं अपना पत्र प्रस्तुत किया. डॉ वत्स के पत्र का टाइटल था ग्रोथ आफ डिजिटल जर्नलिज्म इन रीजनल लैंग्वेज. इस तीन दिवसीय सेमिनार के आयोजन सचिव प्रो डॉ बाला लखेंदर एवं संयोजक विभाग अध्यक्ष प्रो डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संकाय की अध्यक्ष एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रथम वर्तमान महिला परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ सुषमा गिधियाल थी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल व संपूर्ण कार्यक्रम के संरक्षक प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार चतुर्वेदी, कुलपति काशी हिंदू विश्वविद्यालय इत्यादि कई गणमान्य मौजूद थे. सेमिनार में लगभग 300 पत्र पढ़े गए और भारत के हर हिस्से से बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, समाज सेवा एवं मीडिया से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया. जिसमें टीएमबीयू की तरफ से डॉ मयंक वत्स ने अपना पत्र पढ़ा और डिजिटल पत्रकारिता के प्रादेशिक भाषाओं में बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला. बताया कि आधुनिक युग में किस तरह डिजिटल मीडिया हर प्रादेशिक भाषा में अपनी पैठ बना रहा है. जिससे इसकी पहुंच समाज के हर हिस्से में प्रत्येक लोगों के बीच होती जा रही है. साथ ही उन्होंने डिजिटल क्रांति के जनक भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को इस अवसर पर नमन किया और पत्रकारों के लिए दो लाइन का कविता भी पढ़ा. रंग बिरंगी दुनिया को हम ब्लैक एंड व्हाइट में लिखते है बुरे समय में लोगों के संग अक्सर ही हम दिखाते है, ना शाहिद का दर्जा ही मिलता ना ही सरकारी सहानुभूति सिर्फ पत्रकारों को ही हम अक्सर जनहित में मरते क्यों दिखते है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










