bhagalpur news. गोराडीह के मोहनपुर में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. गोराडीह के मोहनपुर में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

भागलपुर जिले के गोराडीह अंचल में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की दिशा में प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है.

विज्ञापन

भागलपुर जिले के गोराडीह अंचल में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की दिशा में प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है. इसके लिए मोहनपुर मौजा में जमीन अधिग्रहण की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 13.35 एकड़ भूमि सार्वजनिक प्रयोजन के तहत अधिग्रहित की जायेगी. परियोजना से जुड़े सामाजिक प्रभावों का आकलन करने के लिए एसआइए यूनिट द्वारा सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन कराया गया, जिसकी रिपोर्ट भी प्रशासन को सौंपी गयी है. रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित परियोजना के लिए गोराडीह अंचल में भूमि अर्जन की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. सामाजिक प्रभाव में कोई प्रभावित परिवार नहीं सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रस्तावित परियोजना से किसी भी परिवार के विस्थापन की स्थिति नहीं बनेगी. प्रभावित परिवारों की संख्या शून्य पायी गयी है और पुनर्वास की आवश्यकता भी नहीं है. रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि अधिग्रहित होने वाली भूमि पर कोई सांस्कृतिक या धार्मिक स्थल मौजूद नहीं है. जनसुनवाई में उठे मुआवजा और रोजगार के मुद्दे जनसुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने भूमि के बदले भूमि, बाजार या व्यावसायिक दर पर मुआवजा, रोजगार की उपलब्धता, भूमि अभिलेखों की त्रुटियों के निराकरण, पर्चाधारियों के अधिकारों की सुरक्षा और संवेदनशील परिवारों के सामाजिक संरक्षण जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाये. इससे स्पष्ट हुआ कि समुदाय परियोजना का विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि पारदर्शी, न्यायोचित और आजीविका संरक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं की अपेक्षा कर रहा है. स्थल निरीक्षण रिपोर्ट भी प्रशासन को सौंपी गयी कृषि और राजस्व पदाधिकारियों की गठित समिति ने स्थल निरीक्षण कर अपनी जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रस्तावित भूमि का क्षेत्र परियोजना के लिए आवश्यक न्यूनतम विस्तार में आता है और इस इलाके में पहले से अर्जित कोई अप्रयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार इस भूमि के अधिग्रहण से लोक प्रयोजन की पूर्ति होगी और परियोजना के कार्यान्वयन से क्षेत्र में राजस्व आय बढ़ने की संभावना है. आधा दर्जन रैयतों की जमीन होगी अधिग्रहित औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए करीब आधा दर्जन रैयतों की जमीन चिह्नित की गयी है. इनमें कुछ जमीन का प्रकार धनहर-दो श्रेणी का है, जबकि कुछ भूखंड भीठ श्रेणी के हैं.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन