रेशम संस्थान के नये भवन का उद्घाटन, छात्रों को होगा लाभ, कैड से मिलेंगे नये डिजाइन

रेशम संस्थान के नये भवन का उदघाटन: छात्रों को होगा लाभ, कैड से मिलेंगे नये डिजाइन
भागलपुर. नाथनगर के रेशम केड भवन के वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. यह भवन दो वर्ष पूर्व बनाया गया था. संस्थान के प्राचार्य सुनीता मिश्रा ने बताया कि इस भवन के बनने से छात्रों व बुनकरों को कई सुविधाएं मिलेंगी. नये भवन में थ्योरी के कक्षाएं लिये जायेंगे. पुराने भवन में प्रैक्टिकल की कक्षाएं होंगी. जो परेशानी भवन को लेकर पूर्व हो रही थी, अब उसका समाधान हो गया है.
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह सौगात बनुकरों में नयी जोश भर देगा. उन्होंने कैड को लेकर बताया कि इससे स्थानीय बुनकरों को भी लाभ होगा. उन्हें नयी डिजाइन मिलेंगे. धागों को टेस्ट भी किये जायेंगे. कैड की कोशिश रहेगी, कि स्थानीय बुनकर और छात्र नये-नयी तकनीक को सीखे और विकास करें.
रेशम संस्थान के प्राचार्य सुनीता मिश्रा ने बताया कि उद्घाटन को लेकर पटना से एक लिंक भेजा गया था. लगभग एक घंटे के इंतजार के बाद भी लिंक नहीं खुला, तो सूचना आयी कि शिलापट्ट से पर्दा हटा दिया जाये, और इसकी तसवीर पटना भेज दी जाये. इस तरह भवन का उदघाटन हो सका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










