ePaper

Bhagalpur news व्यवहार न्यायालय नवगछिया में कैंप कोर्ट का उद्धघाटन

Updated at : 05 Nov 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news व्यवहार न्यायालय नवगछिया में कैंप कोर्ट का उद्धघाटन

अनुमंडल व्यवहार न्यायालय नवगछिया में साप्ताहिक कैंप कोर्ट का उद्धघाटन किया गया.

विज्ञापन

उच्च न्यायालय पटना के निर्देश पर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय नवगछिया में उत्पाद अधिनियम 2016, पॉक्सो अधिनियम 2012 व एससी/एसटी अधिनिम 1989 अंतर्गत अनन्य विशेष न्यायालयों के साप्ताहिक कैंप कोर्ट का उद्धघाटन किया गया. कैंप कोर्ट के औपचारिक शुभारंभ व समारोह की अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भागलपुर ने की. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित मंचासीन प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, भागलपुर, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, भागलपुर, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, नवगछिया, सदस्य राज्य बार काउंसिल पटना, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन भागलपुर एवं अध्यक्ष बार एसोसिएशन नवगछिया उपस्थित थे. नवगछिया अनुमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी, भागलपुर से आये न्यायिक पदाधिकारी, भागलपुर एवं नवगछिया बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता, भागलपुर व नवगछिया न्यायालय के नाजीर व वरीय कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. मंच संचालन पूर्व न्यायालय कर्मी रमण कर्ण ने किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भागलपुर ने भागलपुर न्याय मंडल के इतिहास को संक्षेप में साझा किया. उन्होंने बताया कि विशेष न्यायालय के कैंप कोर्ट की स्थापना किसी अनुमंडल न्यायालय में होना इस राज्य के लिए पहला उदाहरण है. इसकी सफलता पूरे राज्य के लिए नजीर बनेगी. कैंप कोर्ट की स्थापना के लिए नवगछिया बार एसोसिएशन के पदाधिकारी विशेष कर महासचिव अजीत कुमार के प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि निकट भविष्य में ऐसे कई विशिष्ट कार्य इस अनुमंडल में होंगे. इसके के लिए वह स्वयं प्रयास करेंगे. उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा कर धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यकम के उपरांत धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भागलपुर ने उत्पाद न्यायालय के पीठासीन पदाधिकारी सौरभ कुमार वर्मा व शिव कुमार शर्मा, पॉक्सो कोर्ट के पीठासीन पदाधिकारी प्रणव कुमार भारती और एससी/ एसटी कोर्ट के पीठासीन पदाधिकारी दीपक कुमार को न्यायपीठ पर ससम्मान बैठाया और पीठासीन पदाधिकारियों ने न्यायालयों को संचालित कर न्यायिक कार्य किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन