Bhagalpur news जन्म प्रमाण पत्र में सुधारके नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news जन्म प्रमाण पत्र में सुधारके नाम पर अवैध वसूली का आरोप

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कराने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कराने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रमाण पत्र में सुधार के लिए आने वाले लोगों से 200 से 300 रुपये तक लिये जा रहे हैं. एफिडेविट नहीं देने पर 700 रुपये तक की मांग की जा रही है. कुरसेला खेरिया के हंसराज यादव का पुत्र प्रिया कुमार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र सुधार के नाम पर सभी लोगों से अवैध रूप से रुपये लिये जा रहे हैं. जो लोग एफिडेविट लेकर आते हैं उनसे 200 रुपये लिये जाते हैं, जबकि एफिडेविट नहीं देने पर 700 रुपये की मांग की जाती है. रुपये नहीं देने पर कर्मचारियों द्वारा टालमटोल कर लोगों को वापस भेज दिया जाता है. रुपये देने वालों का काम एक से दो दिनों में हो जाता है. पीड़ित युवक ने बताया कि एक साल पहले उनकी बेटी का जन्म नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ था. जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधार कराने वह अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनसे रुपये की मांग की गयी. अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ पिंकेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है. नियमानुसार जन्म के 21 दिनों के बाद प्रमाण पत्र में सुधार कराने पर सौ रुपये का जुर्माना लगता है. यदि इससे अधिक राशि ली जा रही है, तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

जमीन पैमाइश में मनमाने रवैये की आयुक्त से शिकायत

शाहकुंड बेलथू गांव के किसान मुकेश महतो ने हरपुर मौजा में जमीन पैमाइश में रैयत को बिना सूचना दिये मनमाने तरीके से पैमाइश कराने का प्रयास करने की शिकायत आयुक्त को आवेदन दे की है. रैयत ने आवेदन में आरोप लगाया है कि मेरी जमीन का लगान रसीद सहित अन्य कागजात उपलब्ध रहने के बाद सीओ ने कोई सूचना उपलब्ध नहीं करायी और एक पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए अमीन को भेज दिया. रैयत ने चौहद्दी के रैयतों को सूचना नहीं देने और एनआर रसीद नहीं होने का आरोप लगाया है. किसान जमीन पैमाइश के इस मनमाने रवैये से खासे परेशान हैं और आयुक्त से न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन