Bhagalpur news पति की मौत के बाद संपत्ति विवाद का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news पति की मौत के बाद संपत्ति विवाद का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

सुलतानगंज ध्वजागली में पति की मौत के बाद पारिवारिक संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सुलतानगंज ध्वजागली में पति की मौत के बाद पारिवारिक संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है. ध्वजागली की गरिमा डोकानिया ने थाने में नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मृत पति की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की नीयत से उसे लगातार धमकाया जा रहा है. आरोपितों पर मारपीट, छेड़खानी तथा संपत्ति हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है. एक अन्य मामले में नोनसर की पूनम देवी ने जमीन विवाद को लेकर नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी ह��. पीड़िता ने बताया कि चहारदीवारी देने को लेकर हुए विवाद में आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की. गाली-गलौज की और गले में पहना सोने का चेन छीन लिया. जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. इधर, थाना क्षेत्र के एक गांव से पति-पत्नी में विवाद का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने पति द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद महिला को घर भेज दिया गया. थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव से एक लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर नामजद आरोप लगाये हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

चोरी गया टोटो कदवा थाना क्षेत्र से बरामद

नवगछिया थाना क्षेत्र से चोरी गया टोटो कदवा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. सोनू मंडल ने आवेदन दिया कि वह अपने टोटो से पकड़ा हटिया गाय खरीदने आये थे. टोटो को हटिया से सटे खाली स्थान पर खड़ा किये थे, जहां से टोटो चोरी हो गया. नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड का अनुसंधान के क्रम में कदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत मिलन चौक से लावारिस हालत में टोटो बरामद किया गया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन