bhagalpur news. पति ने गुपचुप दूसरी शादी की, पहली पत्नी ने थाने पहुंच मांगी सामान व गहना

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. पति ने गुपचुप दूसरी शादी की, पहली पत्नी ने थाने पहुंच मांगी सामान व गहना

चार साल से अलग रह रही महिला ने पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की. महिला दो बच्चों को लेकर किराए के मकान में रह रही थी.

विज्ञापन

चार साल से अलग रह रही महिला ने पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की. महिला दो बच्चों को लेकर किराए के मकान में रह रही थी. शनिवार को महिला थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की बातचीत की गई. महिला ने थाने में कहा कि अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती और उसका सामान एवं गहना वापस किया जाए, ताकि वह बच्चों का पालन-पोषण कर सके. महिला सबौर की रहने वाली है. उसकी शादी 12 वर्ष पहले कजरैली के युवक से हुई थी. महिला ने बताया कि पति के साथ अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी, इसी वजह से वह अलग रहने लगी. इसके बाद पति ने बिना बताए दूसरी शादी कर ली. महिला ने कहा कि पति अब चाहता है कि वह दूसरी पत्नी के साथ एक घर में रहे, लेकिन वह ऐसा जीवन स्वीकार नहीं करती.

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लूसी कुमारी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की गयी है. महिला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह पति के व्यवहार से परेशान थी और अब अपने हक की मांग कर रही है. वहीं, पति ने कहा कि पत्नी अपने मन से घर नहीं आती थी. एक बार तो पत्नी ने दरवाजा बंद कर दिया था, जिससे उन्हें पूरी रात बाहर रहना पड़ा. पति ने कहा कि दूसरी शादी के बाद पत्नी की नाराजगी जाहिर हो रही है. महिला थाना मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन