bhagalpur news. कुप्पाघाट आश्रम के लिए तीसरे मार्ग की उम्मीद बढ़ी, जाम से मिलेगी मुक्ति

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :16 Apr 2026 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. कुप्पाघाट आश्रम के लिए तीसरे मार्ग की उम्मीद बढ़ी, जाम से मिलेगी मुक्ति

कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम देश-विदेश के संतमत के करोड़ों अनुयायियों के आस्था का मुख्य केंद्र है.

विज्ञापन

कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम देश-विदेश के संतमत के करोड़ों अनुयायियों के आस्था का मुख्य केंद्र है. सद्गुरु महर्षि मेंहीं की तपोभूमि का दर्शन करने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालुओं का आना होता है. ऐसे में जाम से निजात दिलाने के लिए लंबे समय से की जा रही मांग अब पूरी होती दिख रही है. तीसरे मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है. हालांकि सड़क निर्माण अभी अधूरा है. इस होकर गुजरता है तीसरा मार्ग तीसरा मार्ग मुस्तफापुर से पहले मायागंज के मध्य होकर कुप्पाघाट आश्रम की ओर जाता है. इसका निर्माण चल रहा है. 500 मीटर की सड़क के साथ बड़ा हथिया नाला का भी निर्माण कराया जा रहा है. अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के पदाधिकारी लंबे समय से प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रशासनिक पदाधिकारी से इसे लेकर मांग कर रहे थे. महासभा के महामंत्री दिव्य प्रकाश ने बताया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद हों व पूर्व उप मुख्यमंत्री सह वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उक्त मांग की गयी थी. ऐसे में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया, लेकिन अभी उसे कुप्पाघाट आश्रम तक नहीं जोड़ा गया है. निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है. 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कराया था दूसरे रास्ता व पुल का निर्माण स्वामी पंकज बाबा एवं स्वामी सत्यप्रकाश बाबा ने बताया कि 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब कुप्पाघाट आश्रम आये थे, तो यहां की समस्या से अवगत होते ही तुरंत एक नये रास्ते व पुल निर्माण का आदेश दिया, जिसका निर्माण भी मुसहरी घाट मायागंज अस्पताल के पीछे से कराया गया है. जबकि एक मुख्य मार्ग मायागंज मुस्तफापुर होते हुए आश्रम पहुंचता है.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन