bhagalpur news. एसएलसी वॉल्युम गुम होने के मामले में एचएम ने दर्ज कराया सनहा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. एसएलसी वॉल्युम गुम होने के मामले में एचएम ने दर्ज कराया सनहा

राजकीय मध्य विद्यालय बरारी बालक में एसएलसी वॉल्युम गुम हो जाने के मामले में प्रधानाध्यापक दिनेश मंडल ने बरारी थाने में सनहा दर्ज कराया है

विज्ञापन

भागलपुर – राजकीय मध्य विद्यालय बरारी बालक में एसएलसी वॉल्युम गुम हो जाने के मामले में प्रधानाध्यापक दिनेश मंडल ने बरारी थाने में सनहा दर्ज कराया है. प्रधानाध्यापक द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 11 अप्रैल को स्कूल का निरीक्षण करने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन स्कूल पहुंचे हुए थे. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एसएलसी की जांच भी की थी. जब वह जाने लगे उसे समय मैं उन्हें छोड़ने के लिए गेट तक गया. जब मैं वापस कार्यालय पहुंचा तो स्थानांतरण प्रमाण पत्र का निर्गत वॉल्यूम टेबल पर से गायब मिला. इसके बाद मैंने इसकी काफी खोजबीन की इसके बावजूद भी वह नहीं मिला. उसे समय विद्यालय में नामांकन एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने के लिए मोहल्ले वासी की मौजूदगी थी. वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग से परमिशन लेने के बाद बुधवार को स्थानांतरण प्रमाण पत्र के दूसरे वाल्यूम से काम शुरू किया गया है. प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश मंडल ने बताया कि बुधवार को अभिभावकों और बच्चों को बुलाकर लगभग 15 से अधिक स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि लगभग 69 बच्चों को प्रमाण पत्र देना है. गुरुवार तक सारे बच्चों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा.

डीपीओ ने पूछा स्पष्टीकरण

डीपीओ के निरीक्षण के दौरान 19 बिंदुओं पर गड़बड़ी पाए जाने के बाद डीपीओ एमडीएम द्वारा स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. जिसमें सबसे बड़ी बात या सामने आई है कि स्कूल का संचालन घंटी वार नहीं होता है. इसको लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश मंडल ने बताया कि स्कूल में दो-तीन शिक्षिका ऐसी हैं जो कहने के बाद भी नहीं सुनती हैं. प्रधानाध्यापक होने के नाते मैं भी चाहता हूं कि मेरी स्कूल की व्यवस्था बेहतर हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन