BHAGALPUR कुख्यात टिब्बा मंडल सहयोगी के साथ गिरफ्तार
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

घोघा थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी टिब्बा मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
कहलगांव (भागलपुर) से असद अशरफी की रिपोर्ट BHAGALPUR NEWS :
.घोघा थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी टिब्बा मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार टिब्बा मंडल सहयोगी एकबाली मंडल झारखंड से पुजा करके वापस आ रहा था. इसी क्रम घोघा पुलिस और डीआईओ की टीम ने रशलपुर गांव के समीप से दोनों को गिरफ्तार किया है.टिब्बा मंडल लंबे समय से घोघा-पन्नूचक कहलगांव, एकचारी इलाके में दहशत का पर्याय बना हुआ था और उस पर रंगदारी, फायरिंग, अवैध हथियार रखने, धमकी तथा कई संगीन आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं. हाल के महीनों में पन्नूचक गांव में रंगदारी मांगने पहुंचे टिब्बा मंडल पर गोलीबारी की घटना के बाद से वह लगातार पुलिस रडार पर था और क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था. उसकी गिरफ्तारी को घोघा थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके गिरोह, सहयोगियों, हथियार सप्लाई और हालिया रंगदारी कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है. इलाके के लोगों ने भी इस गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली है क्योंकि टिब्बा मंडल के नाम से आसपास के गांवों में लंबे समय से दहशत थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










