Bhagalpur news विक्रमशिला सेतु व एनएच-31 पर भीषण जाम, यात्री घंटों रहे परेशान

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news विक्रमशिला सेतु व एनएच-31 पर भीषण जाम, यात्री घंटों रहे परेशान

विक्रमशिला सेतु और उससे जुड़े एनएच-31 पर रविवार की देर शाम भीषण जाम लग गया.

विज्ञापन

नवगछिया विक्रमशिला सेतु और उससे जुड़े एनएच-31 पर रविवार की देर शाम भीषण जाम लग गया. भागलपुर जीरोमाइल से लेकर जह्नावी चौक, तेतरी जीरोमाइल और नवगछिया जीरोमाइल तक वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं. शादी-विवाह से सड़कों बरातियों की गाड़ियों का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी. वाहन रेगते नजर आये. ओवरलोड गाड़ियों और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ ने जाम को और भयावह बना दिया. जाम हटाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट रहे थे, लेकिन पर्याप्त व्यवस्था के अभाव में राहत नहीं मिल सकी. नारायणपुर के यात्री राकेश कुमार रौशन ने बताया कि उन्हें भागलपुर से नवगछिया जीरोमाइल तक पहुंचने में करीब चार घंटे का समय लग गया. उन्होंने कहा कि इतनी कम दूरी तय करने में इतना समय लगना, जाम की भयावहता को दर्शाता है. रविवार को आयोजित नीट/यूजीसी परीक्षा देकर लौट रहे छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई विद्यार्थी जाम में फंसे रहने से समय पर घर नहीं पहुंच सके. आक्रोशित छात्रों ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी. स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ और एनएच-31 पर आये दिन जाम लगता है. स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.

आंधी-बारिश में गिरा इमली का पेड़, सड़क जाम

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग बैजानी पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम आंधी-बारिश में एक विशाल इमली का पेड़ सड़क पर गिर पड़ा. इसके कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय पेड़ गिरा उस दौरान एक ट्रक वहां से गुजर रहा था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना मिलते ही बाईपास पुलिस मौके पर पहुंची और लकड़ी काटने वाली मशीन तथा जेसीबी की मदद से पेड़ की टहनियों को हटा कर रास्ता साफ करने में जुट गयी. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई लोग गर्मी और उमस में सड़क पर फंसे रहे. देर शाम करीब छह बजे पेड़ हटाने का कार्य पूरा होने के बाद आवागमन सुचारू हो सका.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन