ePaper

bhagalpur news.आंधी और बारिश से आधा दर्जन फीडरों की लाइन में आया फॉल्ट, छह घंटे बिजली ठप

Updated at : 13 Apr 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.आंधी और बारिश से आधा दर्जन फीडरों की लाइन में आया फॉल्ट, छह घंटे बिजली ठप

भागलपुर में बारिश से बिजली आपूर्ति प्रभावित.

विज्ञापन

-आंधी से कहीं पोल क्षतिग्रस्त, तो कहीं लाइन में आयी खराबी

वरीय संवाददाता, भागलपुर

आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति पर जबरदस्त असर पड़ा है. शहर में आधा दर्जन फीडरों की लाइन में फॉल्ट आ गयी और करीब छह घंटे तक बिजली ठप रही. शनिवार रात एक बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक बिजली ठप रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इलाका अंधेरे में डूबा रहा और सुबह में पीने का पानी की समस्या खड़ी हो गयी. वहीं, इससे पहले तक आंधी शुरू होने के साथ पूरे शहर की बिजली ब्लैक आउट हो गयी. बारिश थमने के बाद जब फीडर को चालू करने की कोशिश की गयी, तो होल्ड नहीं किया और उसे ब्रेकडाउन घोषित कर दिया. शहर के कुछ इलाके में रविवार सुबह आठ बजे के बाद बिजली आयी. दरअसल, कई जगहों पर तार, पेड़ व पोल गिर गये थे. 24 परगना प्रोफेसर कॉलोनी, वार्ड 13 में तेज आंधी के कारण बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी. इस कारणवश कॉलोनी में लगभग 12 घंटे बिजली गुल रही. शनिवार रात बारिश की वजह से तिलकामांझी, मिरजानहाट, खलीफाबाग, जीरोमाइल, लालबाग, नया बाजार, शाहमार्केट, अलीगंज, मौलानाचक, स्टेशन चौक, तातारपुर, वेरायटी चौक, आदमपुर, खंजरपुर सहित कई इलाकों की बिजली गुल रही.

फॉल्ट ठीक करने के बाद भी नहीं मिली निर्बाध बिजली

विक्रमशिला, मिरजानहाट, खलीफाबाग, भीखनपुर सहित अन्य फीडरों का हाल यह रहा कि इसके फॉल्ट ठीक होने के बाद भी निर्बाध बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी. दरअसल, लंबी कटौती के बाद फीडर ऑन करने के साथ ओवरलोड की समस्या आ गयी. ऑन करने के साथ ट्रिप कर जा रहा था. इस वजह लोड सामान्य होने तक बिजली आती-जाती रही और लोग परेशान रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन