bhagalpur news. एमबीए विभाग में किताबों की खरीद व निदेशक की नियुक्ति मामले में सुनवाई 28 को

टीएमबीयू के एमबीए विभाग के पूर्व छात्र संताेष कुमार ने विभाग में किताबाें की खरीद व निदेशक की नियुक्ति में गडबड़ी के आरोप की सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां 28 जनवरी काे होगी
टीएमबीयू के एमबीए विभाग के पूर्व छात्र संताेष कुमार ने विभाग में किताबाें की खरीद व निदेशक की नियुक्ति में गडबड़ी के आरोप की सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां 28 जनवरी काे होगी. संताेष कुमार ने काेषांग से अपील की है कि उन्होंने लाेकभवन से एमबीए विभाग में हुए वित्तीय अनियमितता को लेकर दाे माह पहले शिकायत की थी. लाेकभवन ने विवि काे 15 दिनों में जांच कर रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन विवि ने कोई जवाब लोकभवन को नहीं दिया. पूर्व छात्र ने लाेकभवन से शिकायत में कहा था कि विभाग में किताबाें की खरीद में क्रय समिति से अनुमति नहीं लिया गया है. सबकुछ जानने व विवि के अधिकारियों को फाइल में गड़बड़ी मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है. आरोप लगाया कि विवि प्रशासन कार्रवाई नहीं कर किसी को बचाने का काम कर रही है. इसके पीछे विवि के अधिकारी की मिलीभगत है. कहा कि एमबीए विभाग में फैकल्टी मेंबर को रखने में भी धांधली की गयी है. एमबीए से संबंधित डिग्री नहीं होने के बाद भी उनलोगों को मेंबर नियुक्त किया गया है. मामले में विवि से करीब दो दर्जन बार आरटीआइ कर उनलोगों की शैक्षणिक दस्तावेजों की मांग की गयी, लेकिन विवि से आरटीआइ के माध्यम से मामले में कोई जवाब नहीं दिया गया. ऐसे में पूरे मामले को लेकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां शिकायत की है. एमबीए एडवाइजरी कमेटी का पुर्नगठन टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति के निर्देश पर एमबीए विभाग में एमबीए एडवाइजरी कमेटी का पुर्नगठन किया गया है. कमेटी के अध्यक्ष कुलपति है. जबकि डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा, गौरी शंकर डोकानियां, डीन प्रो रामाशीष पूर्वे, प्रो पवन कुमार सिन्हा, शरद सलारपुरिया, एफए, एफओ व सदस्य सचिव डॉ निर्मला कुमारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




