BHAGLAPUR चिकन पॉक्स को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

Updated:
विज्ञापन
BHAGLAPUR चिकन पॉक्स को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

इन दिनों चिकन पॉक्स का प्रकोप गर्मी बढ़ते ही बढ़ जाती है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट BHAGALPUR NEWS :

इन दिनों चिकन पॉक्स का प्रकोप गर्मी बढ़ते ही बढ़ जाती है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. . खासकर देसी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के आयुष चिकित्सालय में जागरूकता अभियान शुरू हो गया है. इसमें जिले के 12 आयुष अस्पताल में विशेष कॉर्नर शुरू हुआ है. देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही चेचक के वायरस वातावरण में एक्टिव हो जाते हैं. चेचक अधिकांश वैसे लोगों को होता है, जिन्होंने बचपन में इसका टीका नहीं लगवाया है. चेचक वायरस ऐसे ही शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. इसे लेकर विशेष कॉर्नर पर परामर्श व दवा वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है.

बीमारी संक्रामक है, रहें सतर्क

चिकित्सकों का कहना है कि चेचक एक संक्रामक बीमारी है जिस घर में किसी बच्चे को यह बीमारी हो तो घर वाले उस बच्चे को दूसरे बच्चों के संपर्क से दूर रखें. 10 दिनों में जब घाव सूखने लगे तभी उसके आसपास जायें. इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें . क्योंकि गंदगी होने से शरीर से निकला वायरस पूरे घर में फैल जायेगा. कई बार यह देखने को मिलता है कि घर में किसी को चेचक हुआ तो एक के बाद एक सभी को हो जाता है, संक्रमण व लापरवाही इसका मुख्य कारण है.

होमियोपैथिक में चेचक का इलाज

देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि होमियोपैथ में चिकन पॉक्स का कारगर इलाज है. इस पद्धति में दवा के माध्यम से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा दिया जाता है, इससे मरीज को संक्रमति होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है. होमियोपैथ में चिकन पॉक्स से बचने के लिए दवा भी दी जाती है, जिसका काफी लाभ होता है. बच्चे व परिवार के सदस्यों को गरमी शुरू होते ही दवा पिला देनी चाहिए.

जांच अवश्य कराएं

चिकित्सकों ने कहा कि बुखार आना, शरीर में दाना जैसा होना या खुजली होना ये चिकन पॉक्स के लक्षण हैं. कहा कि इस तरह के लक्षण पाये जाने पर अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य सहिया से संपर्क करें या अस्पताल आकर जांच करायें. चिकन पॉक्स के मरीज समुदाय के बीच नहीं घूमें. हमेशा मास्क का प्रयोग करें. कहा यह फैलने वाली बीमारी है. इसलिए प्रभावित लोग भीड़ वाली जगह पर नहीं जायें. चिकित्सकों ने कहा कि चिकन पॉक्स जानलेवा नहीं है. इसका इलाज संभव है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन