bhagalpur news. 110 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच और नि:शुल्क मिली दवा

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. 110 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच और नि:शुल्क मिली दवा

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, भागलपुर की ओर से हेल्थ वीक के तहत दूसरे दिन शनिवार को सैंडिस कंपाउंउ में सीनियर सिटीजन हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, भागलपुर की ओर से हेल्थ वीक के तहत दूसरे दिन शनिवार को सैंडिस कंपाउंउ में सीनियर सिटीजन हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया. इसमें 110 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के आरडीडी अखिलेश कुमार थे, गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ एसएन झा व डॉ एके सिन्हा थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन डॉ मणि भूषण सिंह ने की, जबकि कोऑर्डिनेशन डॉ सीमा सिंह ने किया. यह कार्यक्रम आइएमए की प्रेसिडेंट डॉ रेखा झा के मार्गदर्शन में आइएमए के सचिव डॉ आरपी जायसवाल, हेल्थ वीक प्रेसिडेंट डॉ विभा चौधरी एवं हेल्थ वीक सेक्रेटरी डॉ संगीता मेहता के सहयोग से हुआ. हेल्थ कैंप में डॉ अर्चना झा, डॉ विनय कुमार झा, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ ज्योत्सना झा, डॉ शैलेश चंद्र झा, डॉ अशोक कुमार भगत, डॉ संजय कुमार, डॉ संजय कुमार निराला, डाॅ सतीश, डॉ आशुतोष, डॉ शांतनु कुमार घोष, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ संगीता मेहता, डॉ आरपी जायसवाल, डॉ सीमा सिंह ने अपनी सेवा दी. इस दौरान सभी मरीजों को नि:शुल्क परामर्श के साथ नि:शुल्क दवा भी दी गयी. समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता, सुनील अग्रवाल ने भी सहयोग किया. 45 लोगों की बीपी, शुगर व इसीजी जांच की गयी.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन