भीषण गर्मी के बीच कस्तूरबा विद्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई जांच
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 22 May 2026 4:25 PM
Bhagalpur News : तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची. छात्राओं की जांच कर दवाइयां बांटी गईं और लू से बचाव के जरूरी उपाय भी बताए गए.
जगदीशपुर, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट : जगदीशपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने छात्राओं की जांच कर जरूरी दवाइयां वितरित कीं. जांच के दौरान कुछ छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्या मिलने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जाने की सलाह दी गई.
छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच
जगदीशपुर प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच छात्राओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए जगदीशपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम द्वारा किया गया. मेडिकल ऑफिसर डॉ. अखिलेश सिंह, फार्मासिस्ट मुकेश कुमार सिंह एवं एएनएम इंदू कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई. जांच के दौरान सामान्य बीमारियों के साथ गर्मी से जुड़ी समस्याओं की भी जांच की गई.कुछ छात्राओं को सदर अस्पताल रेफर करने की सलाह
स्वास्थ्य जांच के दौरान दो से तीन छात्राओं में विशेष स्वास्थ्य समस्या पाई गई. चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज और परामर्श के लिए सदर अस्पताल जाने की सलाह दी. वहीं अन्य छात्राओं को मौके पर ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं.
लू से बचाव के बताए गए उपाय
स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं को भीषण गर्मी और लू से बचाव को लेकर जागरूक किया. टीम ने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप से बचने, हल्का एवं संतुलित भोजन लेने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी.नियमित जांच से छात्राओं को मिल रहा लाभ
विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से विद्यालय में नियमित रूप से मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है. इससे छात्राएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर पढ़ाई पर बेहतर ध्यान दे पा रही हैं. शिविर के दौरान वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षिका फूल कुमारी, शारिका निगार सहित कर्मी राजकिशोर, वृंदा, रिंकू और सुशीला ने स्वास्थ्य टीम को सहयोग प्रदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










