bhagalpur news. पीजी अंगिका के बरामदा पर बाइक लगाने को लेकर विभागाध्यक्ष व शिक्षक आमने-सामने

टीएमबीयू के पीजी अंगिका विभाग एक बार फिर से विवाद के सुर्खियों में है
पार्किंग की समुचित सुविधा नहीं – शिक्षक
विभाग के शिक्षक डॉ अनिल कुमार ने प्रॉक्टर कार्यालय में दिये आवेदन में कहा कि परिसर में नौ विभाग चलते हैं. पार्किंग की समुचित सुविधा नहीं है. वाहन लगाने में परेशानी होती है. सभी विभाग के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, विद्यार्थियों व अन्य लोगों को वाहन लगाने में दिक्कत आती है. ऐसे में विभाग के हेड डॉ गौतम कुमार ने वाहन नहीं लगाने का नोटिस जारी किया है, जो कहीं से उचित नहीं है. आरोप लगाया कि एक कर्मचारी ने बरामद पर वाहन लगाने से मना कर दिया. वाहन को जंगल में लगाने का आदेश दिया. कर्मचारी ने अभद्र तरीके से उनके साथ पेश आये. विभाग ने ताला लगाने एवं नहीं खोलने की धमकी दी. कार्यस्थल पर सुरक्षा हमारा मौलिक अधिकार है. शिक्षक ने कई गंभीर आरोप लगाया है.
किसी खास व्यक्ति के लिए नोटिस नहीं – हेड विभाग के हेड डॉ गौतम कुमार यादव ने कहा कि नोटिस किसी खास व्यक्ति के लिए नहीं है. ये सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के लिए है. कुछ लोग बेवजह मामला को तूल देने का काम कर रहे है. कहा कि उनके विभाग की तरफ से उसी भवन में पीजी दर्शनशास्त्र विभाग भी शिक्षक व विद्यार्थी जाते हैं. ऐसे में बरामदा पर पार्किंग बनाकर वाहन लगाना गलत है. विभाग की जिम्मेदारी उन्हें दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










