भागलपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रबुद्धजनों ने चलाया अभियान

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रबुद्धजनों ने चलाया अभियान

Bhagalpur News : भागलपुर के लाजपत पार्क में रविवार सुबह पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश देखने को मिला, जब मॉर्निंग वॉकर, खिलाड़ी और छात्र-छात्राएं श्रमदान अभियान में शामिल हुए.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट : पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर रविवार को भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में जागरूकता अभियान चलाया गया. योग समिति लाजपत पार्क एवं लाजपत पार्क बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉकर, खिलाड़ी और स्थानीय छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर श्रमदान किया.

श्रमदान से दिया स्वच्छता और हरियाली का संदेश

अभियान के दौरान पार्क परिसर की साफ-सफाई की गई और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संरक्षक कमल जायसवाल ने किया. उनके साथ प्रो. सीता भगत, शिक्षक मनोज कुमार, योग गुरु विनोद विश्वास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

हर रविवार चलेगा अभियान

कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से निर्णय लिया गया कि यह अभियान अब प्रत्येक रविवार सुबह 6:30 बजे नियमित रूप से चलाया जाएगा. समिति के संरक्षक कमल जायसवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लाजपत पार्क आने वाले सभी लोग हर रविवार श्रमदान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाएं.

लोगों ने की पहल की सराहना

स्थानीय लोगों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. उनका कहना था कि ऐसे अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं, बल्कि युवाओं और बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक करते हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन