Bhagalpur news अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

कटिहार–बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. डीसीआई रविकांत कुमार, स्टेशन अधीक्षक अनिल चौरसिया व रेल सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने लोको पायलट बालेंद्र कुमार और सहायक लोको पायलट कृष्ण कुमार गुप्ता का फूल-माला, बुके और मिठाई खिला कर स्वागत किया. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. यात्रियों ने इस आधुनिक ट्रेन सेवा को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए प्रसन्नता जतायी. नवगछिया स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव से कोसी–अंग क्षेत्र के हजारों रेल यात्रियों को राहत मिली है. इससे अब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की यात्रा अधिक सुगम, सुविधाजनक और समयबद्ध हो सकेगी. रेल प्रशासन ने ट्रेन संख्या 11031/11032 पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित परिचालन की मंजूरी दी है. ट्रेन संख्या 11031 पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को तथा ट्रेन संख्या 11032 अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी. यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, इटारसी, जबलपुर, मानिकपुर, प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, हाजीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी होते अलीपुरद्वार तक परिचालित होगी. अमृत भारत एक्सप्रेस के आधुनिक कोच, बेहतर सुविधाएं और आरामदायक यात्रा व्यवस्था से यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा. इस जनहितकारी सौगात के लिए रेल यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया. रेल सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने कहा कि नवगछिया स्टेशन पर अमृत भारत ट्रेनों का ठहराव क्षेत्र के विकास, रोजगार, व्यापार, शिक्षा और भविष्य में पर्यटन को नयी गति देगा. यह निर्णय केंद्र सरकार के विकासोन्मुख दृष्टिकोण का सशक्त प्रमाण है.

ट्रैक्टर के टक्कर से तीन घायल

नवगछिया रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार देने से तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायल में रंगरा थाना के जहांगीरपुर बैसी निवासी मो फरहद आलम के पुत्री सोनम, मो गफ्फार की पुत्री शहनाज प्रवीण सहित तीन व्यक्ति है. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. अस्पताल में तीनों का इलाज किया गया. सोनम की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया. तीनों व्यक्ति बाइक से नवगछिया बाजार से जहांगीरपुर बैसी जा रहे थे. ओवरब्रिज के आरंभ के समय ट्रैक्टर एकाएक मुड़ने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार घायल हो गये. घटना के पश्चात ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन