bhagalpur news. गोपाल मंडल का बड़ा ऐलान: लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, कहा- मेरे साथ हुआ अत्याचार, पर नीतीश से रहेगा स्नेह

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 11:49 PM

विज्ञापन

जेडीयू से टिकट कटने पर नाराज गोपाल मंडल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया

विज्ञापन

नवगछिया. जेडीयू से टिकट कटने पर नाराज गोपाल मंडल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया. विधायक पटना स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि मेरे साथ अत्याचार हुआ है. दूसरे दल से आए लोग को टिकट दे दिया गया है. इस दौरान गोपाल मंडल का नीतीश प्रेम भी देखने को मिला. कहा कि नीतीश कुमार से मेरा स्नेह है, हम निर्दलीय चुनाव जीतेंगे और नीतीश को समर्थन देंगे. कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. हम वाजिब बात बोलने वाले लोग हैं. बैकवर्ड को कही स्थान नहीं मिल रहा है. जबकि पिछड़ा अतिपिछड़ा के बल पर नीतीश कुमार हैं, लेकिन आज किसी को तवज्जो नहीं दिया जा रहा है. आरजेडी से आदमी को जेडीयू में लाया गया है. मुख्यमंत्री से मिलने गये, लेकिन हमको मिलने नहीं दिया गया. हमको बड़बोला नेता कहता है आम पब्लिक को हम अच्छा लगते हैं, लेकिन कुछ नेता लोग को हम अच्छा नहीं लगते. जेडीयू से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, लेकिन नीतीश कुमार को मान कर लड़ेंगे. चुनाव जीतेंगे और बुलो मंडल को हराएंगे. कहा कि 30 साल तक हम सेवा किये हैं हम ही जीतेंगे. कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाइजैक कर लिया गया है. टिकट बांटने में भारी गड़बड़ियां हुई है. हमने सरकार को बचाने का काम किया, लेकिन हमारा कुंडल कट गया. नामांकन पंडित से दिखाकर करेंगे. जेडीयू से टिकट कैसे कट गया ई हमको पता नहीं है. गोपाल मंडल के साथ अत्याचार हुआ है, जो टिकट कटवा दिया उसी ने अत्याचार किया. हमसे मीडिया कोई सवाल पूछता है तब हम खट से जवाब दे देते हैं. निशांत के बारे में मैंने ये बोला था कि यदि निशांत को नहीं लाया जाएगा तब जेडीयू खत्म हो जाएगी. नीतीश कुमार के बाद कोई संभालने वाला नहीं है. हमारे दल में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो पार्टी को संभाल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन