भागलपुर में महंगाई का असर: सोना-चांदी के भाव ऊंचाई पर, दाल और तेल की कीमतों में भी तेजी

Updated:
विज्ञापन

आभूषण की दुकान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर मंडी में सोना-चांदी के भाव स्थिर हैं, जबकि तिलहन और दलहन की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। जानिए आज के ताजा थोक और खुदरा बाजार के भाव।

विज्ञापन

भागलपुर : स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन और तेलहन को छोड़कर अधिकांश खाद्य पदार्थों की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. वहीं सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव लगातार ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. पिछले एक माह से दोनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा, हालांकि पिछले करीब 20 दिनों से भाव में खास बदलाव नहीं हुआ है. ताजा थोक दरों के अनुसार चना और अरहर की कीमतों में तेजी देखी गयी है, जबकि अन्य प्रमुख अनाज के भाव स्थिर हैं. खाद्य तेलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है.

विज्ञापन

सोना-चांदी के भाव आसमान पर

भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं.

  • 24 कैरेट सोना : 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना : 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी : 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले एक माह के दौरान सोने और चांदी के भाव में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. करीब 27 दिन पहले सोने की कीमत में तेजी आयी थी, जबकि चांदी के भाव में नरमी देखी गयी थी. इसके बाद दोनों के भाव करीब 20 दिनों से अपेक्षाकृत स्थिर हैं.

दलहन में अरहर और मूंग के भाव में उतार-चढ़ाव

दलहन मंडी में चना और मसूर दाल के भाव फिलहाल स्थिर हैं. वहीं अरहर और मूंग की कीमतों में अलग-अलग क्षेत्रों में अंतर देखने को मिल रहा है.

खाद्य सामग्रीकीमत
चना व मसूर दाल72 रुपये प्रति किलो
अरहर दाल120-130 रुपये प्रति किलो
मूंग दाल98 रुपये प्रति किलो
कलाई दाल105-115 रुपये प्रति किलो
आटा35 रुपये प्रति किलो

कतरनी चावल 160 रुपये किलो तक

अनाज मंडी में भागलपुर का प्रसिद्ध कतरनी चावल गुणवत्ता के अनुसार 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है. वहीं स्वर्णा चावल करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा की कीमत 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम है.

चीनी की कीमत में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. 50 किलो के पैकेट की कीमत पहले 2,300 रुपये थी, जो बढ़कर करीब 2,940 रुपये पहुंच गयी है.

खाद्य तेलों के भाव में भी तेजी

खाद्य तेल बाजार में भी पिछले कुछ महीनों में बढ़ोतरी का रुख रहा है. 15 किलो मंगल तेल का डिब्बा तीन माह पहले 2,475 रुपये में मिल रहा था. बाद में इसकी कीमत बढ़कर 2,800 रुपये हुई और अब 2,930 रुपये तक पहुंच गयी है.

रिफाइंड पाम तेल की कीमत पिछले करीब दो माह से 13 लीटर के लिए 2,350 से 2,450 रुपये के बीच बनी हुई है. वहीं 15 किलो भोजन वनस्पति का जार करीब 2,480 रुपये में बिक रहा है.

शादी-ब्याह के मौसम में और बढ़ सकते हैं दाम

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के मौसम और बाजार में आपूर्ति की स्थिति का असर कीमतों पर पड़ सकता है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के भाव में और तेजी आने की संभावना है. व्यापारियों का कहना है कि आपूर्ति और मांग के आधार पर आने वाले दिनों में मंडियों में कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन