bhagalpur news. एसएम कॉलेज की छात्राओं ने लिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. एसएम कॉलेज की छात्राओं ने लिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

सुंदरवती महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व जिला आपदा प्रबंधन की ओर से गुरुवार को भूकंप पखवाड़ा दिवस के उपलक्ष्य पर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सुंदरवती महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व जिला आपदा प्रबंधन की ओर से गुरुवार को भूकंप पखवाड़ा दिवस के उपलक्ष्य पर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. प्राचार्य प्रो निशा झा ने कहा कि नयी शिक्षा नीति में तृतीय सेमेस्टर के अंतर्गत आपदा प्रबंधन एक विषय के रूप में सम्मिलित होने के कारण यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है. मुख्य प्रशिक्षक अनुपम कुमार ने भूकंप के समय बचाव व राहत के विषय में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने आपदा प्रबंधन के दूसरे सेशन में आग लगने की स्थिति में बचाव, राहत कार्य व प्राथमिक उपचार के विषय में छात्राओं को विस्तारपूर्वक बताया. कमलेश शर्मा व बेनजीर खातून द्वारा सीपीआर पर मॉक ड्रिल कर छात्राओं को प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ हिमांशु शेखर ने कहा कि बांका व भागलपुर में भूकंप अति जोखिम जोन में सम्मिलित हो गया है. आज विकसित देशों में आपदा प्रबंधन की अच्छी तैयारी होने के कारण जान माल के कम क्षति होती है. भारत में भी आपदा प्रबंधन से संबंधित ट्रेनिंग और जागरूकता आवश्यक है. कार्यक्रम में तृतीय सेमेस्टर की 200 से अधिक छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. मौके पर डॉ आशा तिवारी ओझा, डॉ चंदन कुमार, डॉ सोनू, जिला आपदा प्रबंधन इंस्पेक्टर कुमार नीलू, छात्राएं अपराजिता, उषा, मनीषा, जाह्नवी, मुक्ता सिंह, रानी, निकिता, प्रिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन