रायफल शूटिंग में दमदार प्रदर्शन कर नवगछिया की बेटी ख्वाहिश ने जर्मनी में बढ़ाया देश का मान

Updated:
विज्ञापन
रायफल शूटिंग में दमदार प्रदर्शन कर नवगछिया की बेटी ख्वाहिश ने जर्मनी में बढ़ाया देश का मान

जर्मनी में रायफल से निशाना लगाती नवगछिया की ख्वाहिश शर्मा.

Germany World Championship: जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में रायफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन कर ख्वाहिश शर्मा ने नवगछिया, बिहार और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया.

विज्ञापन

नवगछिया, भागलपुर से रिपोर्ट

Germany World Championship: नवगछिया की बेटी ख्वाहिश शर्मा ने जर्मनी में आयोजित रायफल शूटिंग के जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है. एलिमिनेशन राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने फाइनल में जगह बनाई और भारत की ओर से हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में अपने इवेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया. हालांकि इस बार वह पदक जीतने से चूक गईं, लेकिन उनकी उपलब्धि ने पूरे बिहार और देश को गर्व का अवसर दिया है.

एलिमिनेशन राउंड से फाइनल तक दिखाया दमदार प्रदर्शन

वर्ल्ड चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में ख्वाहिश शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने फाइनल में जगह बनाई. फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने भारत की ओर से हिस्सा लेने वाले तीन खिलाड़ियों में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया.

तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कर चुकी हैं भारत का प्रतिनिधित्व

ख्वाहिश शर्मा इस वर्ष एशियन चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे तीन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. कम उम्र में उनकी यह उपलब्धि खेल जगत में उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है.

Germany World Championship: नवगछिया और बिहार में खुशी का माहौल

ख्वाहिश की इस उपलब्धि से नवगछिया समेत पूरे बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है. स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

परिवार ने दिया सहयोग और आशीर्वाद को सफलता का श्रेय

ख्वाहिश के परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय श्री बालाजी महाराज के आशीर्वाद, माता-पिता, गुरुजनों, परिजनों और शुभचिंतकों के सहयोग को दिया है. परिवार का विश्वास है कि आने वाले समय में ख्वाहिश अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतकर नवगछिया, बिहार और देश का नाम और ऊंचा करेंगी.

बढ़ती उम्मीदों के बीच सुनहरे भविष्य की ओर कदम

ख्वाहिश शर्मा की यह उपलब्धि न केवल नवगछिया और बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी साबित करती है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं.
विज्ञापन
Rashid Alam

लेखक के बारे में

By Rashid Alam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन