bhagalpur news. सामान्य बोर्ड की बैठक आज, पार्षदों ने मेयर-डिप्टी मेयर को घेरने का बनाया प्लान

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सामान्य बोर्ड की बैठक आज, पार्षदों ने मेयर-डिप्टी मेयर को घेरने का बनाया प्लान

नगर निगम की सामान्य बोर्ड बैठक शनिवार को होने जा रही है, जिसे लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल पहले से ही गर्म हो गया है.

विज्ञापन

नगर निगम की सामान्य बोर्ड बैठक शनिवार को होने जा रही है, जिसे लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल पहले से ही गर्म हो गया है. पार्षद इस बैठक को बेहद अहम मान रहे हैं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर नगर सरकार और प्रशासन को घेरने की तैयारी में हैं. कई पार्षदों ने संकेत दिया है कि अगर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो सदन को चलने नहीं दिया जायेगा. इस वजह से बैठक के हंगामेदार होने की संभावना बढ़ गयी है. प्याऊ निर्माण को लेकर बढ़ी नाराजगी पार्षदों के बीच सबसे बड़ा विवाद प्याऊ निर्माण को लेकर सामने आया है. आरोप है कि मेयर को 10 और डिप्टी मेयर को पांच अतिरिक्त प्याऊ बनाने मिला है. स्थानीय लोग अब अपने पार्षदों से सवाल कर रहे हैं कि अगर वे खुद यह काम नहीं करवा सकते, तो मेयर या डिप्टी मेयर से ही काम करवा लिया जायेगा. इससे पार्षदों की गरिमा प्रभावित होने की बात कही जा रही है. योजना पैकेज में अनियमितता का आरोप पार्षदों की नाराजगी का एक और बड़ा कारण योजना शाखा से जुड़ा मामला है. नगर आयुक्त द्वारा सभी पार्षदों के वार्डों के लिए योजना पैकेज तैयार करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कई वार्डों को इसमें शामिल नहीं किया गया. कुछ वार्डों के लिए एस्टिमेट तो तैयार किया गया, लेकिन उसमें राशि का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है. इसे लेकर पार्षदों में असंतोष है. बैठक में टकराव की संभावना पार्षद संजय सिन्हा ने साफ कहा है कि बैठक में नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाये जायेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम किसके इशारे पर काम कर रहा है, इसका जवाब नगर आयुक्त और मेयर से मांगा जायेगा. यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो सदन को चलने नहीं दिया जायेगा. ऐसे में शनिवार की बैठक में तीखी बहस और हंगामे होने की संभावना है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन