bhagalpur news. इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5 के टॉप 12 में पहुंची नवगछिया की गरिमा

Updated at : 29 Mar 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5 के टॉप 12 में पहुंची नवगछिया की गरिमा

नवगछिया की गरिमा चौधरी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए सोनी टीवी के चर्चित रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5 में टॉप-12 में जगह बना ली है.

विज्ञापन

नवगछिया की गरिमा चौधरी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए सोनी टीवी के चर्चित रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5 में टॉप-12 में जगह बना ली है. इससे पहले वह टॉप-30 में चयनित हुई थीं, जबकि वर्ष 2023 में भी शो का हिस्सा रह चुकी हैं. इस बार लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टॉप-12 तक का सफर तय किया है. मिला कोरियोग्राफर का साथ इस चरण में गरिमा को कोरियोग्राफर के रूप में विपुल कांडपाल का साथ मिला है. उनके मार्गदर्शन में गरिमा अब बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. अप्रैल माह में नेशनल टेलीविजन पर उनका प्रदर्शन प्रसारित होगा, जिसे लेकर परिजनों और जिलेवासियों में उत्साह है. जय भानुशाली और अनिकेत कर रहे हैं होस्ट शो के इस सीजन में होस्ट के रूप में जय भानुशाली और अनिकेत चौहान दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, जबकि जज के रूप में गीता कपूर, टेरेंस लुईस और करिश्मा कपूर प्रतियोगियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं. बैकग्राउंड डांसर के रूप में पहचान बना चुकी है गरिमा गरिमा के पिता शंकर चौधरी और माता कंचन चौधरी ने बताया कि गरिमा बचपन से ही नृत्य के प्रति समर्पित रही है. वह बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं और बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी पहचान बना चुकी हैं. गरिमा को स्थानीय स्तर पर भी लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है. उनके चयन पर नृत्य गुरु निवास मोदी, संगीत गुरु चेतन परदेशी, समाजसेवी गौतम कुमार यादव, शिक्षक चंद्रगुप्त साह, ताइक्वांडो खिलाड़ी फाइटर जेम्स, लोक कलाकार मिथुन महुआ, कॉमेडियन विजय आनंद, रील मास्टर राकेश कुमार रोशन, निर्माता गुलशन कुमार, अभिनेता अजेश साहू, गीतकार चंद्रकांत मंडल, अभिनेता मुकेश मंडल सहित कई लोगों ने खुशी जतायी है. सभी ने उम्मीद जतायी है कि गरिमा आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर शो के फाइनल तक पहुंचेगी और भागलपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन