ePaper

bhagalpur news. छत पर नि:शुल्क मिलेगा सोलर पैनल, 28 तक सहमति पत्र आमंत्रित

Updated at : 26 Feb 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. छत पर नि:शुल्क मिलेगा सोलर पैनल, 28 तक सहमति पत्र आमंत्रित

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनांतर्गत राज्य के सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर की छत पर सरकार द्वारा निःशुल्क सोलर पैनल लगाये जाने हैं.

विज्ञापन

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनांतर्गत राज्य के सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर की छत पर सरकार द्वारा निःशुल्क सोलर पैनल लगाये जाने हैं. पहले चरण में राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं (जिनके पास छाया मुक्त छत है) के परिसर में सोलर पैनल लगाया जाना प्रस्तावित है. इसके लिए बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग ने 28 फरवरी तक सहमति आमंत्रित किया है. इस योजना के अंतर्गत लगाये जानेवाले सोलर पैनल के सही रखरखाव की जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी. उपभोक्ताओं को करनी होगी घोषणा कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए सोलर पैनल स्थापना के लिए सहमति पत्र देना होगा. इसमें उपभोक्ताओं को विधिवत घोषित करना होगा कि मुख्यमंत्री उपभोक्ता सहायता योजना व पीएमएसजी योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर प्रणाली के स्थल सर्वेक्षण, स्थापना, निरीक्षण व रख-रखाव के लिए डेवलपर को अपने अपने घर की छत में प्रवेश करने की स्वीकृति प्रदान की जाती है. डेवलपर के अधिकृत अधिकारियों व कर्मिकों को अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे. उनके मकान में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र का रखरखाव करेंगे. उपभोक्ताओं द्वारा यह भी घोषणा की जानी है कि यह आवेदन केवल सोलर पैनल स्थापना के लिए सहमति पत्र है. इससे सौर पैनल की स्थापना की गारंटी नहीं है. सुविधा एप के जरिये सहमति पत्र जमा होगा.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन