bhagalpur news. 8 लाख देने पर 12 लाख का लोन दिलाने के नाम पर की गयी ठगी

Updated at : 23 Apr 2025 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. 8 लाख देने पर 12 लाख का लोन दिलाने के नाम पर की गयी ठगी

साइबर थाना की पुलिस द्वारा ठग गिरोह के विरुद्ध की गयी कार्रवाई के दौरान जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आयी हैं

विज्ञापन

भागलपुर साइबर थाना की पुलिस द्वारा ठग गिरोह के विरुद्ध की गयी कार्रवाई के दौरान जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आयी हैं. मामले में नवगछिया के भवानीपुर नारायणपुर स्थित शाहपुर की रहने वाली माला देवी के फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है. उनसे ठगों ने कुल 8 लाख रुपये की ठगी की थी. ठगों द्वारा बंधक बनाये जाने के बाद सोमवार को माला देवी ही उनके चंगुल से भाग कर पुलिस के पास पहुंची थी. पूरी घटना और ठगों द्वारा आधा दर्जन से अधिक लोगों को विवाह भवन में बंधक बनाये जाने की जानकारी पुलिस को दी थी. सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का भंडाफोड़ कर आरोपितों की गिरफ्तारी की थी. मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आयी है कि सुलेखा देवी, गुड़िया देवी, बेबी देवी, सुनीता देवी और रवि शेखर उर्फ मनोज साह ने मिल कर एक गिरोह बनाया था. ऑनलाइन लोन पास कराने के बदले हजारों और लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे. किसी को 12 लाख रुपये दिलाने के लिए उन्होंने 8 लाख रुपये लिया था तो किसी को 12 लाख रुपये दिलाने के नाम पर उन्होंने 4 लाख रुपये लिया था. मामले में जब मुक्त कराये गये पीड़िता ने अपना बयान दिया तो उक्त बातें सामने आयी. सरिता देवी ने बताया कि उन्हें 2 लाख रुपये लोन दिलाने के नाम पर ठगों ने 20 हजार रुपये लिये थे. कनीजिया खातून ने बताया कि उन्हें 50 हजार रुपये लोन दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये लिये थे. अजमेरी खातून ने बताया कि उनसे डेढ़ लाख रुपये लोन देने के नाम पर 50 हजार रुपये लिये गये थे. गुड़िया देवी को 5 लाख रुपये लोन दिलाने के नाम पर एक लाख तो पूनम देवी को 5 लाख दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये, वही नविशा खातून को 5 लाख रुपये दिलाने के नाम पर 35 हजार रुपये लिया था. वहीं गौतम कुमार की मां पार्वती देवी को 12 लाख रुपये लोन दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये लिये थे. आरोपितों द्वारा मामले में बंधक बनाये गये लोगों से कुल 7 लाख 65 हजार रुपये लिये थे. इसके अलावा कई ऐसे लोग भी इस गिरोह का शिकार हुए हैं जोकि अब तक सामने नहीं आये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन