ePaper

bhagalpur news. चार आदर्श केंद्रों पर परीक्षार्थियों का फूल, चंदन-टीका से होगा स्वागत, टेंशन दूर करने के लिए खिलायी जायेगी मिठाई

Updated at : 01 Feb 2026 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. चार आदर्श केंद्रों पर परीक्षार्थियों का फूल, चंदन-टीका से होगा स्वागत, टेंशन दूर करने के लिए खिलायी जायेगी मिठाई

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बैनर तले दो फरवरी से इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है, जो 13 फरवरी तक चलेगी

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बैनर तले दो फरवरी से इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है, जो 13 फरवरी तक चलेगी. इसमें जिले के कुल 40,200 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसे लेकर 59 केंद्र बनाये गये, जिसमें चार आदर्श परीक्षा केंद्र शामिल है. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है. आदर्श परीक्षा केंद्र टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल भागलपुर, इंटर स्तरीय सरसहाय विद्यालय कहलगांव, श्याम सुंदर विद्या निकेतन भागलपुर व सीसी बालिका उच्च विद्यालय भागलपुर में बनाया गया, जहां महिला परीक्षार्थी परीक्षा देंगी.

वहीं, श्याम सुंदर विद्या निकेतन की केंद्राधीक्षक इंद्रमती कुमारी व टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल की केंद्राधीक्षक सबा कमर ने बताया कि आदर्श केंद्र को लेकर तैयारी जोरों पर की जा रही है. टेंट, फूल व बैलून से सजाया जायेगा. केंद्र में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों को फूल, चंदन-टीका लगाकर स्वागत किया जायेगा. उनके टेंशन को दूर करने के लिए मिठाई भी खिलायी जायेगी, ताकि उन पर परीक्षा का दबाव नहीं रहे.

तीन लेवल पर परीक्षार्थियों की होगी जांच

केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तीन स्तर पर सघन जांच की जायेगी. केंद्र में प्रवेश के दौरान जांच व वीडियोग्राफी होगी. परीक्षा रूम में परीक्षा शुरू होने से पहले जांच की जायेगी. फिर केंद्राधीक्षक व उड़नदस्ता की टीम परीक्षार्थी की औचक जांच करेंगे. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा नियम का पूरी तरह पालन करे. गड़बड़ी मिलती है, तो संबंधित केंद्राधीक्षक पर कार्रवाई होगी.

25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक की तैनाती

डीईओ राज कुमार शर्मा ने कहा कि 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की तैनाती होगी. एक परीक्षा रूम में कम से कम दो वीक्षक रहेंगे. कहा कि परीक्षा संचालन को लेकर कुल 2201 वीक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है. सभी को पत्र भेजा गया है.

परीक्षार्थियों से अपील, समय से आधा घंटा पहले पहुंचे

डीईओ ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंदों में प्रवेश करे. विद्यालय परीक्षा समिति से सुबह नौ बजे तक ही प्रवेश निर्धारित है. जबकि दूसरी पाली में दोपहर 1:30 तक ही प्रवेश दिया जायेगा. निर्धारित समय से नहीं पहुंचने पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा.

वीक्षकों के योगदान नहीं देने पर होगी कार्रवाई

डीईओ ने कहा कि जिन शिक्षकों की वीक्षक के रूप में तैनाती की गयी, वह अगर योगदान नहीं देते है, तो उनपर परीक्षा नियम के तहत कार्रवाई होगी. कहा कि लगातार जानकारी मिल रही है कि स्वास्थ्य खराब रहने का कुछ शिक्षक बहाना बना रहे हैं. ऐसे में उनकी मेडिकल बोर्ड बैठाकर जांच भी करायी जा सकती है. विशेष परिस्थिति को देखा जायेगा.

परीक्षा को लेकर निर्देश

– परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहन कर आने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

– महिला परीक्षार्थी कान, नाक व गले में कुछ नहीं पहन सकती हैं

– चप्पल पहने परीक्षार्थी को दिया जायेगा प्रवेश

– केंद्र अधीक्षक को छोड़ किसी को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं

– परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध फोटोस्टेट मशीन, कॉपीयर आदि मशीन का उपयोग प्रतिबंध

– परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार का उपयोग करने का निर्देश

– परीक्षा कक्ष हॉल में एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी बैठेंगे

– सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती

परीक्षा एक नजर में

कुल परीक्षा केंद्र – 59

सदर अनुमंडल – 40

नवगछिया अनुमंडल – 10

कहलगांव अनुमंडल – नौ

परीक्षार्थियों की कुल संख्या – 40, 200

परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए : 400 सीसीटीवी कैमरा लगे

कला संकाय : 20985

विज्ञान संकाय : 18671

वाणिज्य संकाय : 544

परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 0641-2402082

पहले दिन की परीक्षा

प्रथम पाली : बायोलॉजी व दर्शनशास्त्र

दूसरी पाली : अर्थशास्त्र आइए, अर्थशास्त्र आइकॉम

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन