bhagalpur news. कुश्ती शिविर के लिए किलकारी के चार बालिकाओं का चयन

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. कुश्ती शिविर के लिए किलकारी के चार बालिकाओं का चयन

खेल अकादमी राजगीर में नौ से 28 अप्रैल तक होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए किलकारी भागलपुर की चार बालिकाओं का चयन किया गया है

विज्ञापन

भागलपुर – खेल अकादमी राजगीर में नौ से 28 अप्रैल तक होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए किलकारी भागलपुर की चार बालिकाओं का चयन किया गया है. चयनित बालिकाओं में रूपा कुमारी (42 किग्रा), नीलम कुमारी (46 किग्रा), नंदनी कुमारी (48 किग्रा) और चांदनी कुमारी (40 किग्रा) शामिल हैं. मालूम हो कि पिछले माह राजगीर में 2 मार्च को आयोजित ””””””””खेलो इंडिया”””””””” बालक-बालिका कुश्ती ट्रायल में किलकारी बिहार बाल भवन कंपनीबाग भागलपुर के 9 बच्चों ने भाग लिया. जिसमें चार का चयन कैंप के लिए किया गया. कुश्ती प्रशिक्षक वीर अभिमन्यु ने बताया कि ये सभी बालिकाएं 9 से 28 अप्रैल तक खेल अकादमी राजगीर में आयोजित अभ्यास शिविर में भाग लेंगी. इस दौरान वह गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर अगले माह होने वाले खेलो इंडिया गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी. पूर्व में भी किलकारी से खिलड़ियों को हो चुका है चयन

प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने बताया कि पूर्व में भी किलकारी भागलपुर के 8 बच्चों का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एकलव्य आवासीय कुश्ती केंद्र कैमूर और खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजगीर में हुआ है. जहां ये बच्चे सरकार द्वारा संचालित निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण का लाभ ले रहे हैं.

बताया कि बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए हाल ही में किलकारी भागलपुर में कुश्ती मैट और मानव डमी की खरीद की गयी है, ताकि बच्चे बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को टक्कर दे सकें. यह उपलब्धि भागलपुर और बिहार के लिए गौरव की बात है. 8 से 16 वर्ष तक के बच्चे किलकारी से जुड़कर निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन