bhagalpur news. पूर्व पार्षद मनोज माइकल पंचतत्व में विलीन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. पूर्व पार्षद मनोज माइकल पंचतत्व में विलीन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

1974 के जेपी आंदोलन के सेनानी रहे बूढ़ानाथ रोड निवासी वीरेंद्र नारायण सिंह उर्फ मनोज माइकल (78 वर्ष) का निधन मंगलवार को हृदय गति रुकने के कारण हो गया.

विज्ञापन

1974 के जेपी आंदोलन के सेनानी रहे बूढ़ानाथ रोड निवासी वीरेंद्र नारायण सिंह उर्फ मनोज माइकल (78 वर्ष) का निधन मंगलवार को हृदय गति रुकने के कारण हो गया. वह अपने पीछे एक पुत्र मोहित सिंह, दो पुत्री एवं पत्नी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये. उनके निधन से अंग क्षेत्र में शोक की लहर है. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार बरारी श्मशान घाट पर हो गया. वे पंचतत्व में विलीन हो गये. उनकी शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

मनोज माइकल 1973 में भागलपुर नगर पालिका के सबसे कम उम्र (23 साल) में पार्षद चुने गये थे. मनोज माइकल ने सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया. जन-सेवा के प्रति उनकी निष्ठा, सरल स्वभाव और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के कारण वे हर वर्ग में सम्मानित थे. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंच कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. स्थानीय लोगों ने उनके जीवनभर के योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की. श्रद्धांजलि देनेवालों में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कांत मिश्रा, विभूति गोस्वामी, डिप्टी मेयर सलाहउद्दीन हसन, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर, मृणाल शेखर, पूर्व मेयर वीणा यादव, बंटी यादव, एमएलसी डॉ एनके यादव, पार्षद संजय सिन्हा, सोनू घोष, जदयू नेत्री शाबाना दाऊद, शमशेर कासमी समेत कई लोग शामिल हैं.

संतोष देवी किशोरपुरिया का निधन, लोगों ने जताया शोक

श्री मारवाड़ी पाठशाला समिति, वित्तीय कमेटी के अध्यक्ष सज्जन कुमार किशोरपुरिया की पत्नी संतोष देवी किशोरपुरिया( 72 वर्ष) का निधन मंगलवार को रात्रि में हो गया. अपने पीछे दो पुत्र, पोता-पोती का भरा-पूरा परिवार छोड़कर चली गयीं. पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं. उनकी शवयात्रा गुरुवार को दोपहर दो बजे निवास स्थान राय बहादुर देवी प्रसाद ढांढानिया लेन से निकाली जायेगी. वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल पोद्दार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संतोष देवी किशोरपुरिया धर्मपरायण महिला थीं. लड़कियों की शिक्षा के प्रति ये काफी सजग रहीं. उनके निधन पर श्री मारवाड़ी पाठशाला समिति, वित्तीय कमिटी के महामंत्री राम गोपाल पोद्दार, गोपाल राम चौधरी, रमण कुमार साह, प्रभात कुमार केजरीवाल, जिला अग्रवाल सम्मेलन के संरक्षक कुंज बिहारी झुनझुनवाला, लक्ष्मी नारायण डोकानिया, बनवारी लाल खेतान, बद्री प्रसाद छापोलिका, रंजित झुनझुनवाला, श्याम सुंदर खेतान, नगर मारवाड़ी मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल कुमार खेतान, प्रदीप जलान, ओम प्रकाश कनोडिया, रावतमल नोपानी छात्रावास के अभिषेक डालमिया, किशोर झुनझुनवाला, अभिषेक जैन, अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्षा प्रभा कोटरीवाल, रश्मि केडिया, मधु झुनझुनवाला, सुशीला झुनझुनवाला, सरोज जैन, निशा सर्राफ, नीलम डालमिया, गोशाला समिति से सत्यनारायण पोद्दार, गिरधारी केजरीवाल, डाॅ शंभूदयाल खेतान ने गहरा शोक व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन